×

Sidhu Moose Wala: मौत के 1 साल बाद भी नहीं भूल पाएंगे सिद्धू मूसे वाला की ये चीजें, कोई राजा ही रह सकता था ऐसे

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला को गुजरे हुए आज पूरे एक साल हो चुके हैं, पिछले साल आज का ही दिन यानी कि 29 मई का दिन ही था, जो सिंगर के लिए काला दिन साबित हुआ था।

Shivani Tiwari
Published on: 30 May 2023 7:26 AM GMT
Sidhu Moose Wala: मौत के 1 साल बाद भी नहीं भूल पाएंगे सिद्धू मूसे वाला की ये चीजें, कोई राजा ही रह सकता था ऐसे
X
Sidhu Moose Wala (Photo- Social Media)
Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला को गुजरे हुए आज पूरे एक साल हो चुके हैं, पिछले साल आज का ही दिन यानी कि 29 मई का दिन ही था, जो सिंगर के लिए काला दिन साबित हुआ था। सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जैसे ही सिंगर के निधन की खबर सामने आई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम छा गया, लोगों के लिए ये यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था कि सिद्धू मूसे वाला जैसे बेहद ही शानदार सिंगर का इतनी निर्मम तरीके से कोई हत्या कर सकता है।

फैंस की जान बन चुके थे सिद्धू मूसे वाला

सिद्धू मूसे वाला के लाखों फैंस थे, और अभी भी हैं, जो आज भी सिंगर को याद करते रहते हैं। अपने गानों और अपने अंदाज से सिद्धू मूसे वाला अपने फैंस की जान बन चुके थे, यही वजह है कि उनकी याद में फैंस आज भी उनके गाने सुनते हैं। आज सिद्धू मूसे वाला की डेथ एनिवर्सरी है, ऐसे में आज के दिन फिर उन्हें फैंस सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहें हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसे वाला का नाम ट्रेंड कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिद्धू मूसे वाला ने इतनी कम उम्र में इतना नाम कमा लिया था, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती।

महंगी गाड़ियों के शौकीन थे सिद्धू मूसे वाला

सिंगर सिद्धू मूसे वाला ने बहुत ही कम उम्र में अच्छी खासी उपलब्धि हासिल कर ली थी, वह बेहद ही ठाठ बाट के साथ रहते थे। पंजाब में सिद्धू मूसे वाला की एक आलीशान हवेली है। वहीं उनका कार कलेक्शन तो लाजवाब था, कार के साथ ही सिंगर के पास कई बाइक भी थीं। सिद्धू मूसे वाला को महंगी कारों का बहुत शौक था, उनकी कार कलेक्शन देख तो आप हैरान रह जाएंगे, तो चलिए आपको उनके कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

बुलेटप्रूफ Toyota Fortuner

सिद्धू मूसे वाला के कर कलेक्शन में उनकी यह सबसे खास गाड़ी थी, जो बुलेट प्रूफ थी। वैसे तो अधिकतर ही सिद्धू मूसे वाला अपनी बुलेटप्रूफ Toyota Fortuner में चलते थे, लेकिन किसी दिन उनकी गोली मारकर हत्या की गई वह अपनी दूसरी कार में थे। Toyota Fortuner की खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन रहते हैं।

महिंद्रा थार SUV

सिद्धू मूसे वाला के कार कलेक्शन में महिंद्रा थार SUV भी थी। यह उनकी वहीं गाड़ी थी, जिसमें अभिनेता ने अपनी अंतिम सांस ली थी। जी हां!! सिद्धू मूसे वाला की जिस समय 30 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, वह उस समय अपनी महिंद्रा थार में ही थे।

ट्रैक्टर HMT 5911

सिद्धू मूसे वाला का ट्रैक्टर HMT 5911 भी काफी फेमस था। सिंगर अपने इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल कई गानों में भी कर चुके थे। इस ट्रैक्टर को सिद्धू ने खास तौर पर मॉडिफाइड करवाया था। जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसे वाला की मृत्य के बाद उनकी बॉडी को इसी ट्रैक्टर पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए के जाया गया था।

Ford Mustang GT

पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की कार कलेक्शन में Ford Mustang GT भी थी, जिसका कलर रेड था। यह गाड़ी खासतौर पर अमेरिका की एक कंपनी द्वारा बनाई जाती है।

रेंज रोवर स्पोर्ट्स

सिद्धू मूसे वाला की कार कलेक्शन में रेंज रोवर स्पोर्ट्स (Range Rover Sport) भी थी।

मारुति जिप्सी (Maruti Suzuki Gypsy)

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला मारुति जिप्सी के भी मालिक थे।

Mahindra Scorpio

सिद्धू मूसे वाला के कार कलेक्शन में Mahindra Scorpio भी थी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story