×

सुशांत सिंह की मौत पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, परेशान होकर उठा लिया ये कड़ा कदम

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रखती हैं। सुशांत सिंह राजपुत की मौत के लोगों ने उनका इतना ट्रोल कर दिया कि वह परेशान होकर अपना ट्विटर अकाउंट ही डीएक्टिवेट कर दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 20 Jun 2020 4:19 PM GMT
सुशांत सिंह की मौत पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, परेशान होकर उठा लिया ये कड़ा कदम
X

मुंबई: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रखती हैं। सुशांत सिंह राजपुत की मौत के लोगों ने उनका इतना ट्रोल कर दिया कि वह परेशान होकर अपना ट्विटर अकाउंट ही डीएक्टिवेट कर दिया है।

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी कि अब वह ट्विटर पर नहीं हैं। उन्होंने खुद को ट्विटर से दूर कर लिया है। उन्होंने यह बताते हुए लिखा है कि आग लगे बस्ती में, हम अपनी मस्ती में। बाय बाय ट्विटर। सोनाक्षी कहती हैं कि ट्विटर पर बहुत नेगेटिविटी है।

यह भी पढ़ें...चीन के राष्ट्रपति की नहीं देखी होगी ऐसी दुर्दशा, भीड़ ने कर दिया ये हाल

उन्होंने कहा कि अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना है तो नेगेटिविटी से दूर रहना बिल्कुल जरूरी है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि आज के समय में ज्यादा नेगेटिविटी तो ट्विटर पर देखने को मिलती है। मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रही हूं।

यह भी पढ़ें...चीन के इशारे पर नेपाल: रोटी-बेटी के रिश्ते को मारी ठोकर, लिया ये फैसला

हमेशा होती थीं ट्रोल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मेंटल हेल्थ पर डिबेट तेज हो गई है। ट्विटर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर कई मौकों पर जब सोनाक्षी को ट्विटर पर ट्रोल किया गया है। कुछ समय पहले ही रामायण की वजह से सोनाक्षी को ट्रोल किया गया था। रामायण से जुड़े एक मामूली से सवाल का जवाब नहीं देना उनको भारी पड़ गया था। एक्टर मुकेश खन्ना समेत लेकर कई लोगों ने सोनाक्षी पर निशाना साधा था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story