×

चीन के राष्ट्रपति की नहीं देखी होगी ऐसी दुर्दशा, भीड़ ने कर दिया ये हाल

चीन सीमा द्वारा भारतीय सैनिकों पर कायराना हमले की घटना को लेकर बलिया जिले की बागी धरती पर चीन के प्रति जमकर गुस्सा है। जिले में विभिन्न स्थानों पर...

Ashiki
Published on: 20 Jun 2020 4:09 PM GMT
चीन के राष्ट्रपति की नहीं देखी होगी ऐसी दुर्दशा, भीड़ ने कर दिया ये हाल
X

बलिया: चीन सीमा द्वारा भारतीय सैनिकों पर कायराना हमले की घटना को लेकर बलिया जिले की बागी धरती पर चीन के प्रति जमकर गुस्सा है। जिले में विभिन्न स्थानों पर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हुआ तथा चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर चीन उत्पादित सामग्रियों के बहिष्कार का संकल्प लिया गया।

शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

भारतीय सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमले की घटना को लेकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने की होड़ लगी हुई है। जिला मुख्यालय पर विभिन्न संगठनों व राजनैतिक दलों ने प्रदर्शन किया तथा चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। हिन्दू जागरण मंच ने आज जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट परिसर में चीन के हमले के विरोध में प्रदर्शन किया तथा शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष अम्बादत पांडे ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश की जनता पूरी ताकत से सैनिकों के परिजनों के साथ है। कार्यक्रम में चीन में बने सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया गया।

ये भी पढ़ें: पति ने सिर्फ इस मांग पर पत्नी कर दी हत्या! पुलिस ने किया गिरफ्तार

छात्र नेताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

जिला मुख्यालय पर कुंवर सिंह चौराहे पर छात्रनेताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस मौके पर छात्र नेताओं ने चीन में बने सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया तथा आम लोगों से देश हित में चीन निर्मित उत्पादों की खरीद न करने का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित आम्बेडकर संस्थान में चीन के हमले की जमकर भर्त्सना की गई। इस मौके पर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शहीद वीर सैनिको की स्मृति में कैंडिल जलाकर उनको नमन किया गया तथा दो मिनट तक मौन रहकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

ये भी पढ़ें: यहां की एएनएम की बल्ले-बल्ले, DM ने बांटी होंडा एक्टिवा स्कूटी

कलक्ट्रेट परिसर में चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन

फूलन सेना ने भी कलक्ट्रेट परिसर में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। जिला मुख्यालय के टीडी कालेज के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओ ने चीन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीन की सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने चीन के बने सामानों को बहिष्कार करने की अपील की।

कांग्रेस की राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में शोकसभा कर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित की। पार्टी के प्रदेश सचिव दुर्गा जटी प्रसाद सिंह ने चीन द्वारा भारतीय सैनिकों के साथ हुए धोखा पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। जिले के रेवती कस्बे के व्यवसायियों ने कल देर शाम कैंडिल मार्च निकालकर चीन निर्मित उत्पादों के बहिष्कार के लिये जनजागरण किया।

ये भी पढ़ें: रोजगार देने के लिए लागू हुई ये बड़ी योजना, अब ऐसे आसानी से मिलेगा बैंक से लोन

पुतले को गंदे पानी में नहलाया

गुदरी बाजार में चीन विरोधी नारों के मध्य चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया। बैरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतले को गंदे पानी में नहलाया और उसका दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने वीर जवान अमर रहे और भारत माता की जय का नारा भी गुंजायमान किया।

ये भी पढ़ें: कोरोना पर सख्त CM योगी, कोविड हेल्प डेस्क को लेकर दिया ये आदेश

सुखपुरा में छात्र नेता अमित सिंह की अगुवाई में युवाओं ने सुखपुरा चौराहे पर भारत माता की जय के नारों के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया। युवाओं ने चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया तथा देश हित में सभी से बहिष्कार करने का अनुरोध किया।

नगरा कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज नगरा के हनुमान चौक पर चीनी राष्ट्रपति के पुतले का दहन किया। तहसील संयोजक कृष्ण कुमार सैनी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर चीन के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

रिपोर्ट: अनूप कुमार हेमकर

ये भी पढ़ें: चीन की नई चाल: अब बांग्लादेश पर डाले डोरे, भारत की घेरेबंदी के लिए उठाया ये कदम

Ashiki

Ashiki

Next Story