×

कोरोना पर सख्त CM योगी, कोविड हेल्प डेस्क को लेकर दिया ये आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जनपदों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाने को कहा है।

Ashiki
Published on: 20 Jun 2020 2:10 PM GMT
कोरोना पर सख्त CM योगी, कोविड हेल्प डेस्क को लेकर दिया ये आदेश
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जनपदों में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए एक बेहतर कार्य योजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। सर्विलांस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए निगरानी समितियों की संख्या में वृद्धि की जाए। एक लाख की संख्या में स्थापित निगरानी समितयों में सर्विलांस व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन को सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश भी दिये हैं।

ये भी पढ़ें: यहां बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, बाढ़ की आशंका से बढ़ी धुकधुकी

रैंडम चेकिंग के तहत की गयी जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इसके माध्यम से कोविड-19 के प्रसार की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर रणनीति निर्धारित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि रैंडम चेकिंग के तहत विभिन्न प्रदेशों से आये श्रमिकों एवं कामगारों, आश्रय स्थलों, ओल्ड एज होम्स, बाल सुधार गृह, स्लम्स आदि में रह रहे लोगों की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में भी लोगों के सैंपल की रेण्डम चेकिंग की जाए। रैंडम चेकिंग के लिए आईसीएमआर की नई तकनीकी का प्रयोग किया जाए।

ये भी पढ़ें: Corona Alert : डायल 112 की बिल्डिंग हुई सील, एक साथ मिले कई पॉजिटिव

कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। कोविड-19 हेल्प डेस्क प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक चले। उन्होंने विभागों में भी कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करने पर बल दिया है। इसके माध्यम से लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव तथा उपचार की जानकारी मुहैया करायी जाए। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क पर सेनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में लोगों को जागरूक किये जाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार जारी रखा जाए। चैराहों, बाजार, बस स्टेशन आदि पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउण्टर के समीप कोेरोना से बचाव सम्बन्धी बैनर लगाए जाएं।

ये भी पढ़ें: फ्री मिलेगा सिलिंडर: उज्जवला ग्राहकों के लिए खुशखबरी, होगा बड़ा फायदा

Ashiki

Ashiki

Next Story