×

सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, किया ये ट्वीट

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें साउथ इंडियन स्टार डी. सलमान भी हैं। बताया गया है कि फिल्म इसी साल 20 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 23 May 2019 9:35 AM GMT
सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, किया ये ट्वीट
X

मुम्बई: अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म 'द जोया फैक्टर' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ चुकी है, जिसमें सोनम कपूर और डी. सलमान लीड रोल में हैं। यह फिल्म 20 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है।

सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि 'द जोया फैक्टर' इस साल 20 सितम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।

यह भी देखें... दिशा पाटनी को हॉट और इंटिमेट सीन करने से किसने किया मना, कौन बना अंगरक्षक?

इस पोस्टर में सोनम कपूर और साउथ इंडियन स्टार डी. सलमान सामने पीठ किए खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ब्लू डेनिम जैकेट में हैं और एक-दूसरे की नजरों में नजरें मिलाकर देख रहे हैं। इसी पोस्टर पर यह भी लिखा है कि फिल्म 20 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story