×

आलिया की मां सोनी राजदान को लोगों ने कहा-'शर्म आती है तुम पर' जानिए पूरी बात

डीएसपी डीएसपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का नाम फिर से सुर्खियों में है। अफजल गुरु की पत्‍नी तबस्‍सुम ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि देविंदर सिंह ने उसके पति को रिहा करने के बदले एक लाख रुपये मांगे थे। व

suman
Published on: 22 Jan 2020 4:47 AM GMT
आलिया की मां सोनी राजदान को लोगों ने कहा-शर्म आती है तुम पर जानिए  पूरी बात
X

मुंबई: डीएसपी डीएसपी देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का नाम फिर से सुर्खियों में है। अफजल गुरु की पत्‍नी तबस्‍सुम ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि देविंदर सिंह ने उसके पति को रिहा करने के बदले एक लाख रुपये मांगे थे। वही अब महेश भट्ट की पत्नी और आलिया भट्ट की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अफजल गुरु की फांसी पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया, इसकी ठोस जांच होनी चाहिए।

यह पढ़ें....अब तानाजी के वीडियो में छेड़छाड़, पीएम मोदी को दिखाया शिवाजी और शाह को…



सोनी राजदान ने ट्वीट कर लिखा, "ये न्याय का मजाक है। कौन उस मरे हुए इंसान को वापस लाएगा अगर बाद में ये पता चलता कि वो निर्दोष था। इसीलिए कभी भी मौत की सजा को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिएऔर इसीलिए इस मामले में सॉलिड जांच की जानी चाहिए कि अफजल गुरु को बलि का बकरा क्यों बनाया गया था।"

सोनी राजदान के इस ट्वीट के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इस ट्वीट के बाद विवाद उठ रहा है क्योंकि अफजल को बलि का बकरा बताए जाने पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी हैं। लेकिन विवाद होने के बाद राजदान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी अफजल को निर्दोष नहीं कह रहा है। पर, देविंदर सिंह पर उसके आरोपों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया।

बता दें कि अफजल की पत्नी तबस्‍सुम ने दावा किया कि उन्‍होंने अपने सोने के जेवर को बेचकर एक लाख रुपये देविंदर सिंह को दिए थे। यही नहीं यह बात भी निकलकर सामने आई कि अफलज गुरु को ना सिर्फ पुलिसवालों ने प्रताड़ित किया बल्कि उससे पैसे भी लिए।

यह पढ़ें....ये भोजपुरिया हीरोइन: करती हैं कमाल, कमाई जान हो जाएंगे हैरान



एक यूजर ने लिखा, मैं गद्दारों और आतंकवादियों की मौत पर आंसू नहीं बहाती हूं। दुनिया उनके बिना ही बेहतर है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, मेरे देश की आंतरिक सुरक्षा में दखल देने की कोशिश मत करो। तुम अपने देश की सुरक्षा पर ध्यान दो।

एक यूजर ने लिखा, क्या तुम्हारे पति या बेटी की कोई नई फिल्म रिलीज होने जा रही है?

एक यूजर ने कहा, शर्म आती है तुम पर। उन लोगों का क्या जिन्होंने संसद और चुने हुए सांसदों की जान बचाने में अपने प्राण गंवा दिए। बलि का बकरा मेरी जूती से।



suman

suman

Next Story