×

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, इन 20 गांवों की महिलाओं को ठंड से बचाएंगे

उन्हें लगातार सम्मान दिया जा रहा है। खुद एक्टर भी अपने मिशन के सिलसिले में खूब प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक किताब भी लिखी है जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Dec 2020 12:46 PM GMT
सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, इन 20 गांवों की महिलाओं को ठंड से बचाएंगे
X
कोरोना महामारी के दौरान देश के जरूरतमंदों की मदद करके देश की आम जनता का दिल जीता था।  सोनू सूद ने साबित किया कि वो अच्छे एक्टर के साथ अच्छे इंसान भी हैं।

मुंबई : कोरोना काल से रियल हीरो के रुप में उभरे एक्टर सोनू सूद गरीबों का मसीहा बने है। सोनू की सेवा जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सिलसिला जारी है। सोनू सूद को गरीबों का मसीहा कहा जाता है ऐसा इसलिए कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान देश के जरूरतमंदों की मदद करके देश की आम जनता का दिल जीता था। सोनू सूद ने साबित किया कि वो अच्छे एक्टर के साथ अच्छे इंसान भी हैं।

वे अपनी फिल्मों में बिजी जरूर हैं, लेकिन अभी भी वे हर उस शख्स तक मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। एक्टर की मदद अब उन क्षेत्रों में पहुंचने लगी है जहां पर सरकार की नीतियां भी पहुंचती नहीं दिखती हैं।ऐसे ही नक्सल प्रभावित इलाके हैं सोनभद्र और मिर्जापुर।

वैसे एक्टर को उनके काम का इनाम भी मिलता दिख रहा है। उन्हें लगातार सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में एक किताब भी लिखी है जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सोनू की मदद

सोनभद्र और मिर्जापुर में 20 गांव ऐसे हैं जहां पर जनसंख्या तो काफी है,लेकिन सर्दी के मौसम में खुद को बचाए रखने के संसाधन ना के समान। इस वजह से कई सालों से उस इलाके की बूढ़ी महिलाएं परेशान हो रही हैं। वे उम्मीद लगाए बैठीं हैं कि कोई उनकी मदद करेगा।

अब सोनू सूद ने यूपी के मिर्जापुर और सोनभद्र के गांवों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद इन दोनों जिलों के 20 गांवों की रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को सर्दी से बचाने का इंतजाम कर रहे हैं।

ट्वीट में बताया गया है- वाराणसी से लगभग 80 km दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मिर्जापुर और सोनभद्र के 20 ऐसे गांव हैं, जहां बूढ़ी माताएं हर साल यह उम्मीद से ठंड काट लेती हैं,कि कोई फ़रिश्ता उनकी मदद के लिए जरूर आयेगा। अब उन बूढ़ी दादी और महिलाओं की आखरी उम्मीद बस अब आप हो।

sonu sood

यह पढ़ें...सीएम योगी का बड़ा ऐलान, किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाएगी राज्य सरकार

वाराणसी से लगभग 80 km दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मिर्जापुर और सोनभद्र के 20 ऐसे गाँव है। जंहा बूढ़ी माताएं हर साल यह उम्मीद से ठंड काट लेती है,कि कोई फ़रिश्ता उनकी मदद के लिए जरूर आयेगा। अब उन बूढ़ी दादी और महिलाओं की आखरी उम्मीद बस अब आप हो।

सोनू सूद से मदद की गुहार

इस ट्वीट के जरिए सीधे सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई गई है और उम्मीद के मुताबिक एक्टर ने ऐसा कर भी दिखाया है। सोनू सूद ने ट्वीट कर उन 20 गांव को आश्वासन दिया है कि उन तक अब हर जरूरी चीज समय पर पहुंच जाएगी। वे लिखते हैं- अब सभी 20 गांव में किसी को ठंड नहीं लगेगी।

उनकी सर्दी का सामान जल्द आप तक पहुंच जाएगा। ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्टर बड़ी मात्रा में कंबल भिजवाने वाले हैं। सोनू का ये नजरिया और उनकी मदद करने का ये जज्बा सभी का दिल जीत रहा है, उन्होंने फिर ये देखा दिया है कि अगर नीयत सच्ची हो तो मुश्किल से मुश्किल जगह तक भी मदद पहुंच जाती है।

यह पढ़ें...अयोध्या: कांग्रेस ने 136वें स्थापना वर्ष पर निकाली संदेश पदयात्रा, ये नेता रहे मौजूद

sonu sood

फैन के फूड सेंटर

इससे पहले सोनू की तरफ से कई मौकों पर दिल खोलकर मदद की है। हाल ही क्रिसमस के मौके पर वे एक फैन के फूड सेंटर पर पहुंच गए थे। वहां पर उन्होंने अपने फैन तो सरप्राइज किया ही था, इसके अलावा उन्होंने खुद कुकिंग भी की। उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा।

सोनू सूद इससे पहले भी विंध्याचल मंडल के कई लोगों की मदद कर चुके हैं। वो चाहे कहीं के भी हों, अगर सोनू सूद को पता चला कि किसी को कोई जरूरत है तो फौरन उसकी मदद का इंतजाम करते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story