×

अयोध्या: कांग्रेस ने 136वें स्थापना वर्ष पर निकाली संदेश पदयात्रा, ये नेता रहे मौजूद

मिल्कीपुर तहसील एवं अयोध्या विधानसभा के ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष रामचरित्र मौर्या,मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मौर्य के नेतृत्व में बिल्हार घाट से पूरा बाजार तक पदयात्रा निकाली गई।

Newstrack
Published on: 30 Dec 2020 12:02 PM GMT
अयोध्या: कांग्रेस ने 136वें स्थापना वर्ष पर निकाली संदेश पदयात्रा, ये नेता रहे मौजूद
X
अयोध्या: कांग्रेस ने 136वें स्थापना वर्ष पर निकाली संदेश पदयात्रा, ये नेता रहे मौजूद

अयोध्या : अयोध्या में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली जा रही है। जिसके तहत मिल्कीपुर विधानसभा के मिल्कीपुर ब्लाक में अध्यक्ष प्रभात यादव,अमानीगंज ब्लाक अध्यक्ष तेजबली पाण्डेय,हरिंग्टनगंज ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में पांच नंबर चौराहे से यह यात्रा निकाली गई है।

पूरा बाजार तक निकाली पदयात्रा

आपको बता दें कि मिल्कीपुर तहसील एवं अयोध्या विधानसभा के ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष रामचरित्र मौर्या,मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मौर्य के नेतृत्व में बिल्हार घाट से पूरा बाजार तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा समाप्ति उपरांत मिल्कीपुर में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आजादी की पूर्व से देश की तरक्की एवं जनहित हेतु वचनबद्ध कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती चली आ रही है।

अयोध्या की कांग्रेस पार्टी ने कही यह बात

अब जब तीन काले कानून लाकर केंद्र की भाजपा सरकार उद्योगपतियों के हाथ की कठपुतली बन किसान भाइयों के साथ छल कर रही है। जिसके लिए किसान भाई पूरे देश में आंदोलनरत हैं तो कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसान भाइयों के साथ खड़ी है। और उनकी हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी। जब तक कि यह काले कानून वापस नहीं लिए जाते।

प्रदेश सचिव सुनील पाठक

पूरा बाजार में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने कहा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व है। कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है और इस स्थापना दिवस वर्ष पर हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में किसान भाइयों के हक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। किसान हमारे अन्नदाता हैं और केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन काले कानून निश्चित तौर पर किसान विरोधी हैं और हम इनका विरोध करते हैं।

ayodhya

ये भी पढ़ें:अयोध्या: नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

पदयात्रा में मौजूद हुए यह लोग

प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया पदयात्रा में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य शिवपूजन पाण्डेय, महेश वर्मा, जे.बी.सिंह, भगवान बहादुर शुक्ला, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, एनएसयूआई के शैलेश शुक्ल,कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,फूलचंद्र यादव,युवा नेता आशीष यादव,आशीष गुप्ता,सुनील कुमार सिंह,अजीत वर्मा,अमरीश कौशल,मुख्तार खान,ओम प्रकाश,रतन मौर्य,शैलेश मौर्य,नीलम कोरी,सोनू कुरैशी,राजा खान सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट : नाथ बख्श सिंह

ये भी पढ़ें: कानपुर देहात: CM द्वारा महिला खिलाड़ियों को किया गया प्रोत्साहन, दी गई खेल सामाग्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story