×

नेपाल के इन कलाकारों ने बाॅलीवुड में मचाया धमाल, दुनिया में पाई शोहरत

आज के समय में भारत और नेपाल के बीच संबंधों में तनाव है। लेकिन इन सबके बावजूद एक चीज है जो दोनों देशों को बांधती है। वो है यहां के कलाकार। कलाकारों को आप बांधकर नहीं रख सकते हैं। कला हर तरफ अपना जादू दिखाती है। एक कलाकार के लिए पूरी दुनिया एक होती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 July 2020 4:26 AM GMT
नेपाल के इन कलाकारों ने बाॅलीवुड में मचाया धमाल, दुनिया में पाई शोहरत
X

मुंबई: आज के समय में भारत और नेपाल के बीच संबंधों में तनाव है। लेकिन इन सबके बावजूद एक चीज है जो दोनों देशों को बांधती है। वो है यहां के कलाकार। कलाकारों को आप बांधकर नहीं रख सकते हैं। कला हर तरफ अपना जादू दिखाती है। एक कलाकार के लिए पूरी दुनिया एक होती है। कुछ ऐसा ही कॉलीवुड यानी नेपाल की फिल्म इंडस्ट्री के कई नेपाली स्टार्स पर भी लागू होता है। इन कलाकारों ने अपने टैलेंट के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। आज नेपाली स्टार्स में से 10 ऐसे सेलेब्स के बारे में जानते हैं...

उदित नारायण झा

1970 में रेडियो नेपाल में मैथिली लोक गायक के तौर पर गाने वाले उदित नारायण आज बॉलीवुड के सक्सेसफुल सिंगर्स में से एक हैं। उनका जन्म नेपाल के सपतारी जिले में हुआ था। नेपाली म्यूजिक में 8 साल बिताने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाई

यह पढ़ें...मुंबई के धारावी ने कोरोना को हराया, WHO ने की तारीफ, जानिए कैसे मिली ये सफलता

माला सिन्हा

नेपाली-क्र‍िश्च‍ियन पर‍िवार में जन्मीं माला सिन्हा को तो हर कोई जानता है। अपने जमाने की एक सफल एक्ट्रेस रही माला सिन्हा ने एक्ट‍िंग की शुरुआत बंगाली फिल्मों से किया था, इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्मों में भी काम किया। फिर बॉलीवुड में माला सिन्हा ने जिद, राधा का संगम, वक्त का सिकंदर, धन दौलत, बेरहम, कर्मयोगी, अनपढ़ आदि कई हिंदी फिल्मों में काम किया है।

भोला राज सपकोटा

बर्फी फिल्म में रणबीर कपूर की आवाज का काम करने वाले नेपाली एक्टर भोला राज सपकोटा ही थे। यह फिल्म 2012 में आई थी। भोला ने भी इस फिल्म में शानदार सपोर्ट‍िंग किरदार निभाया।

आदित्य नारायण झा

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण झा वैसे तो भारत में ही जन्में और पले-बढ़े हैं। मूल रूप से नेपाली परिवार में जन्में आदित्य ने भी बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

सुनील थापा

नेपाली सिनेमा के मशहूर विलेन सुनील थापा हिंदी फिल्मों में पॉपुलर चेहरा रह चुके हैं। राते काईले नाम से नेपाल में फेमस सुनील थापा ने मुंबई में मॉडलिंग के बाद एक्ट‍िंग की ओर रुख किया था। उन्होंने 1981 में आई फिल्म 'एक दूजे के लिए' से एक्ट‍िंग डेब्यू किया था।

तेरिया मगर

तेरिया मगर याद है ये वही छोटी बच्ची है जिसने 2014 में डांसिंग कंपटीशन लिटिल मास्टर्स का खिताब जीता था। वह मूल रूप से नेपाल के रुद्रपुर रूपनदेही जिले की रहने वाली हैं वो झलक दिखला जा सीजन 9 भी जीता था।

यह पढ़ें...हॉलीवुड-बॉलीवुड के इन सेलेब्स की आदत को जान हो जाएंगे हैरान

मनीषा कोईराला

खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने खुद को पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप पहचान बनाई है। वे नेपाल के प्रतिष्ठ‍ित घराने से ताल्लुक रखती हैं। मनीषा ने भारत में अपना आधा बचपन बिताया है। यहां उन्होंने पहले मॉडलिंग की और फिर बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाया।दिल से, सौदागर जैसी कई हिट फिल्मों में मनीषा की बेहतरीन एक्ट‍िंग देखी जा सकती है।

झरना बज्राचार्य

काठमांडू की रहने वाली एक्ट्रेस झरना बज्राचार्य भी नेपाल की कई ब्यूटी पेजेंट्स जीत चुकी हैं। उन्होंने 1997 में मिस वर्ल्ड कंपटीशन में नेपाल का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2004 में आई फिल्म लव इन नेपाल में काम किया था। इसमें सोनू निगम लीड रोल में थे

उषा पौडेल

नेपाल के जनकपुर में जन्मीं उषा पौडेल बॉलीवुड ने नेपाली सिनेमा में काम करने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया थाय़ काफी स्ट्रगल करने के बाद उन्हें काम मिला वे तुझ संग प्रीत लगाई सजना, जय जय जय बजरंग बली, अदालत जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है।

यह पढ़ें...अभी-अभी बॉर्डर पर नजर आये आतंकी: देखते ही सेना ने मारी गोली, मुठभेड़ जारी

पूर्ण‍िमा श्रेष्ठा

पूर्ण‍िमा श्रेष्ठा, बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्ट‍िस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। 1971 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म अंदाज में है ना बोलो-बोलो गाने को आवाज दी थी। इसके बाद तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई, क्या हुआ तेरा वादा में काम किया।पूर्ण‍िमा श्रेष्ठा ने ही माधुरी दीक्ष‍ित के ऊपर फिल्माए गए मशहूर गाने 'चने के खेत में' को आवाज दी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story