×

शाहरुख की बिटिया! अब दिखाएँगी अपना यहाँ जलवा

सुहाना शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इस टीजर आज रिलीज हो चुका है।

Shreya
Published on: 23 Jun 2023 5:36 AM GMT (Updated on: 23 Jun 2023 6:17 AM GMT)
शाहरुख की बिटिया! अब दिखाएँगी अपना यहाँ जलवा
X
शाहरुख की बिटिया! अब दिखाएँगी अपना यहाँ जलवा

मुंबई: बॉलीवुड के रॉमांस किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। जी हां, सुहाना शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इस टीजर आज रिलीज हो चुका है। टीजर में सुहाना की एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। सुहाना के फैंस वेट कर रहैं कि सुहाना खुद सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर करें।

फैन कल्ब ने शेयर किया वीडियो-

सुहाना खान के डेब्यू का फैन्स वेट कर रहे थे और इस शॉर्ट फिल्म के टीजर को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उनके एक्टिंग की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। इस टीजर को देख सब ये बोल रहे हैं कि शाहरुख की बेटी है तो एक्टिंग तो शानदार होगी ही। वीडियो को सुहाना के फैन क्लब में भी शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Big Boss 13: शो हुआ शुरु, इन बड़े सेलेब्रिटीज ने की शिरक्त

एक फैन क्लब ने सुहाना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, OMG! सुहाना खान की फर्स्ट शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' का टीजर आ गया है। वो बहुत ही सुंदर लग रही हैं इस ट्रेलर में, अब इसके रिलीज होने का वेट है।

फैन्स दे रहे हैं ऐसी प्रतिक्रिया-

इस पर रिट्वीट करते हुए एक फैन ने लिखा कि, अपने डैड की तरह ही एक्टिंग के लिए पैदा हुई हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, ये शानदार हैं, ये भविष्य में सबसे बेहतर अभिनेत्री बनेंगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, हमारी ऐंजल सुहाना कितनी क्यूट लग रही है। साथ ही एक और यूजर ने लिखा है कि माशाल्लाह.. वो बेदह शानदार है।

बता दें कि सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म के राइटर और डायरेक्टर थिओडोर जिमेनो हैं। वहीं इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना के अपोजिट एक्टर ऑस्कर दिखेंगे। अभी हाल ही में एक्टिंग के लिए अपने प्यार के बारे में सुहाना ने बताया था कि, द टेमपेस्ट के स्कूल परफॉर्मेंस में मैं मिरांडा का किरदार निभा चुकी हूं और तब सब ने पहली बार शाहरुख खान की बेटी का अभिनय देखा था।

यह भी पढ़ें: मिला बड़ा तोहफा: मोदी सरकार ने दी ये खुशखबरी, मिलेगी राहत

Shreya

Shreya

Next Story