×

सुशांत मौत का खुलासा: खुले कई बड़े राज, अब पकड़ा जायेगा अपराधी

जांच अब सुशांत सिंह के पावन फॉर्म हाउस तक पहुंच गई है। सुशांत सिंह के फॉर्म हाउस को लेकर कई तरह की बाते कही जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर की कई पार्टियां इस फॉर्म हाउस पर हुआ करती थीं।

Newstrack
Published on: 17 Sep 2020 10:44 AM GMT
सुशांत मौत का खुलासा: खुले कई बड़े राज, अब पकड़ा जायेगा अपराधी
X
सुशांत मौत का खुलासा: खुले कई बड़े राज, अब पकड़ा जायेगा अपराधी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अभी जारी है। लेकिन अभी गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। हर गुजरते दिन के साथ उलझती जा रही है। जो मामला पहले सिर्फ सुसाइड और मर्डर का मालूम पड़ता था, अब ड्रग्स एंगल पहुंच गया है और जांच तेज हो गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

सुशांत द्वारा लिखे हुए कुछ नोट पाए गए

इस मामले की जांच अब सुशांत सिंह के पावन फॉर्म हाउस तक पहुंच गई है। सुशांत सिंह के फॉर्म हाउस को लेकर कई तरह की बाते कही जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर की कई पार्टियां इस फॉर्म हाउस पर हुआ करती थीं। अब खुद सुशांत द्वारा लिखे हुए कुछ नोट पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये नोट्स 27 अप्रैल के हैं जब सुशांत अपनी फिल्म केदारनाथ की तैयारी कर रहे थे।

sushant singh rajpoot case-3

सुशांत सिगरेट छोड़ने पर विचार कर रहे थे

सुशांत की जिंदगी का ये वो समय था जब रिया उनकी लाईफ में नहीं आयी थीं। नोट्स में कई बड़े खुलासे किए गए हैं। नोट्स के मुताबिक सुशांत सिगरेट छोड़ने पर विचार कर रहे थे। वे नो स्मोकिंग वाली पॉलिसी को फॉलो कर रहे थे।उन्होंने मन बना लिया था कि वे अब स्मोकिंग नहीं करेंगे।

ये भी देखें: सेना को चीन ने रोका: सीमा पर बंद कर दिया रास्ता, अपनी ही जमीन पर नहीं गए सैनिक

एक वक्त एक्टर कृति के काफी करीब थे सुशांत

नोट्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सुशांत को कृति संग समय बिताना है। मालूम हो एक्टर ने कृति संग फिल्म राबता में काम किया है। बताया जाता है कि एक वक्त एक्टर कृति के काफी करीब थे। ऐसे में नोट्स में कृति का जिक्र उनके रिलेशन स्टेटस पर भी सवाल खड़े करता है।

sushant singh rajpoot case-4

सुशांत, सारा अली खान के साथ केदारनाथ पर काम कर रहे थे

सिर्फ यही नहीं साल 2018 में सुशांत, सारा अली खान संग फिल्म केदारनाथ पर काम कर रहे थे। उनके नोट्स में लिखा है कि उन्हें केदारनाथ की स्किप्ट पढ़नी है। रिया के मुताबिक केदारनाथ की शूटिंग के समय से सुशांत मरिजुआना का सेवन किया करते थे। लेकिन नोस्ट की माने तो वे तो स्मोकिंग से भी दूर भाग रहे थे।

ये भी देखें: नई राह पर अरब-इज़रायल, क्या बदलने जा रहा है शक्ति संतुलन

नोट्स से पता चलता है कि सुशांत अपने परिवार के करीब थे

साल 2018 के इन नोट्स को देख समझ आता है कि सुशांत अपने परिवार के भी काफी करीब थे। वे उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते थे। नोट्स में लिखा है कि उन्हें प्रियंका और जीजा महेश संग किसी टूर पर जाना है।

sushant singh rajpoot case-5

नोट्स में बार-बार स्मोकिंग छोड़ने पर भी जोर

पाए गए नोट्स में सुशांत ने अपने रुटीन के बारे में बताया है। नोट्स में लिखा है- सुबह 2.30 बजे उठना है, सुपन मैन टी पीनी है, गोल्ड शॉवर लेना है। नोट्स में बार-बार स्मोकिंग छोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब यह देखना हैं की सुशांत की मौत की गुत्थी को सुलझाने में कितनी कारगर साबित होती है।

Newstrack

Newstrack

Next Story