×

सुशांत-रिया पर प्रॉपटी डीलर का बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे के काफी करीब थे। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते थे। दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर है।

suman
Published on: 16 Jun 2020 2:48 PM GMT
सुशांत-रिया पर प्रॉपटी डीलर का बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप
X

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। अब लोगों का कहना है कि सुशांत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे के काफी करीब थे। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते थे। दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अपने प्रोफेशनल करियर को लेकर सुशांत परेशान थे वहीं कुछ का मानना है कि रिया चक्रवर्ती से उनकी अनबन चल रही थी। इसी बीच अब खबर है कि रिया और सुशांत साल के आखिरी में शादी करने वाले थे जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं।

यह पढ़ें...गौतम गंभीर ने किया विराट कोहली की तारीफ़, इस खिलाड़ी से की तुलना

बता दें कि मुंबई के ब्रोकर सनी ने दावा किया है कि सुशांत और रिया एक साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। इसके साथ ही सनी ने यह भी बताया कि दोनों शादी करने वाले थे। सनी ने बताया कि रिया उनकी पुरानी क्लाइंट हैं। सनी ने कहा, 'रिया ने मुझे कहा था कि उन्हें नया फ्लैट खरीदना है जहां वह सुशांत के साथ रहेंगी। दोनों शादी करने वाले थे'।

कुछ महीनों से लगातार सुशांत-रिया साथ समय बिताते स्पॉट किए जा रहे हैं। दोनों को अक्सर कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर देखा जा रहा था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की मगर उनकी सोशल मीडिया की एक्टिविटी हमेशा ही रिश्ते की तरफ इशारा करती थी। कुछ महीनों पहले दोनों वेकेशन पर लद्दाख भी गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सुशांत के जन्मदिन पर भी रिया ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की थी।

सुशांत 'पावफुल लॉबी' और नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं तो वहीं कुछ लोग सुशांत की फिल्‍मों पर बात कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच सुशांत की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके चचेरे भाई ने इस बात का खुलासा किया था कि वह जल्‍द ही शादी करने वाले थे और पूरा परिवार इस बात पर काफी खुश था। उन्‍होंने ये साफ नहीं किया था कि वह शादी किससे करने जा रहे थे।

एक प्रॉपर्टी डीलर न एक निजी चैनल से बात में कहा, 'ये दोनों साथ में एक घर ढूंढ रहे थे। मुझे इससे ज्‍यादा कुछ पता नहीं है। उससे किराए के बारे में पूछने पर ब्रोकर ने कहा, 'नहीं, किराए को लेकर कोई ईशू नहीं था। उनकी लेट नाइट पार्टी ही प्रॉब्‍लम हो रही थीं। इससे पहले भी जहां सुशांत रहते थे, सोसायटी ने लेट नाइट पार्टियों की शिकायत की थी। आखिर में ब्रोकर ने कहा, 'उन्‍होंने मुझे यही बताया था कि मैं बांद्रा में घर देख रही हूं और सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहूंगी और जल्‍द ही हम शादी करने वाले हैं।

यह पढ़ें...Gold का रेट: कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या हैं नईं कीमतें

बता दें कि सुशांत ने रविवार को सुसाइड कर ली। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वो बिहार के रहने वाले थे, जिन्हें स्‍ट्रगल के बाद टीवी की दुनिया में पहचान मिली। सुशांत ने फिल्‍मों का रुख किया था। एम एस धोनी' में अपने क्रिकेट के अंदाज से सुशांत ने कई तारीफें पाई थीं। लेकिन पिछले कुछ साल उनके करियर के लिए काफी उतार-चढ़ाव लाए थे।उनकी फिल्‍म 'सोनचिरैया' को तारीफें काफी मिलीं लेकिन ये बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं आखिरी फिल्‍म 'ड्राइव' को थिएटर पर रिलीज ही नहीं किया गया और खबरों की मानें तो सुशांत इस बात से भी खासे नाराज थे।

suman

suman

Next Story