×

ऐसे मिली सुशांत के मौत की खबर, इस शख्स ने तुरंत बताया पुलिस को

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सुनकर पूरा देश सदमे में हैं। बताया जाता है कि 34 साल के सुशांत डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। इधर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वाले भी हैरान हैं और सदमे में हैं।  

suman
Published on: 14 Jun 2020 12:35 PM GMT
ऐसे मिली सुशांत के मौत की खबर, इस शख्स ने तुरंत बताया पुलिस को
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सुनकर पूरा देश सदमे में हैं। बताया जाता है कि 34 साल के सुशांत डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। इधर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वाले भी हैरान हैं और सदमे में हैं।

इस तरह मिली जानकारी

भविष्य के सुपरस्टार सुशांत की मौत की खबर नौकर ने पुलिस को दी कि सुशांत ने बांद्रा स्थित घर में फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बांद्रा में सुशांत अकेले ही रहते थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, पुलिस सुशांत सिंह के फ्लैट में पहुंची।

यह पढ़ें...सुशांत पर बड़ी खबर: गर्लफ्रेंड हुई पागल, मौत से लगा इन्हें तगड़ा झटका

पुलिस कर रही पूछताछ

दरवाजा तोड़कर करीबी लोग जब कमरे में गए तो वे फांसी के फंदे से लटके नजर आए। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को सुशांत के कुछ दोस्त उनके साथ घर में मौजूद थे। पुलिस ने सुशांत सिंह के पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। सुशांत सिंह राजपूत के घरवाले पटना में रहते है। पुलिस का दावा है कि बीते 6 महीने से सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे।उनके आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आ सकी है।

अपने किरदार के भीतर तक उतर जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम से हर कोई हैरान है। उनके निधन पर टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा ने कहा है कि खुश रहकर बहुत कुछ छिपाया जा सकता है। सुशांत बाहर से खुश नजर आते थे, भीतर क्या चल रहा था, इसका किसी को पता नहीं था।

यह पढ़ें...सुशांत सिंह राजपूत का शव पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल लाया गया है

सदमे पिता

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। वो मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। फिलहाल उनके पिता केके सिंह पटना के राजीव नगर स्थित पर रहते हैं, उन्हें फोन पर बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर मिली है, जिसके बाद से वे सदमे में हैं। जब सुशांत छोटे थे तब उनकी मां का निधन हो गया था। और 10 दिन पहले ही उन्होंने अपनी मां को याद कर एक पोस्ट लिखा था। सुशांत के एक चचेरे भाई नीरज सिंह बीजेपी विधायक है।

सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो छे से डेब्यू किया था। उन्होंने एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे, केदारनाथ, राबता और ड्राइव जैसी फिल्मों में काम किया था। बॉलीवुड में उनके काम की खूब सराहना होती थी और उन्हें बढ़िया एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता था।

suman

suman

Next Story