×

इस हॉलीवुड मॉडल और सुशांत की बोल्ड केमिस्ट्री देख सब थे हैरान, वायरल हुआ फोटोज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 14 दिन होने चले, लेकिन आज भी उनकी मौत को सच मानना मुश्किल हो रखा है। एक्टर का परिवार गमगीन है साथ-साथ उनके फैंस भी इस गम से उबरे है। 

suman
Published on: 28 Jun 2020 3:50 AM GMT
इस हॉलीवुड मॉडल और सुशांत की बोल्ड केमिस्ट्री देख सब थे हैरान, वायरल हुआ फोटोज
X

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 14 दिन होने चले, लेकिन आज भी उनकी मौत को सच मानना मुश्किल हो रखा है। एक्टर का परिवार गमगीन है साथ-साथ उनके फैंस भी इस गम से उबरे है।

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2013 बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन जानकर हैरानी होगी कि सुशांत बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं जिन्होंने काइली जेनर की बहन और सुपर मॉडल केंडल जेनर के साथ फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में सुशांत और केंडल के बीच बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली थी। एक्टर के निधन के बाद उनका और केंडल जेनर का फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है।

यह पढ़ें...आंखों का काजल दूर करेगा कुंडली दोष, नौकरी में भी मिलेगी मदद, जानें कैसे…

रॉयल फोटोशूट

सुशांत ने हॉलीवुड सेलिब्रिटी केंडल जेनर के साथ रॉयल फोटोशूट करवाया था। ये फोटोशूट दोनों स्टार ने वोग इंडिया मैग्जीन की 10वीं एनिवर्सरी पर करवाया था। सुशांत को इंटरनेशनल मॉडल केंडल जेनर के साथ फोटोशूट कराने का मौका मिला था। केंडल और सुशांत का फोटोशूट राजस्थान के समोडे पैलेस में किया गया था।

यह पढ़ें...दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक करोड़ पार, आधे से ज्यादा केस सिर्फ 4 देशों में

व्हाइट कलर के आउटफिट

इन तस्वीरों में सुशांत और केंडल ने व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखे। केंडल जेनर ने व्हाइट वन शॉल्डर क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्ट पैंट पहना सुशांत ने व्हाइट कलर पैंटसूट पहना हुआ था। फोटोशूट के दौरान दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

सुशांत और केंडल के फोटोशूट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सुशांत के काम की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से करियर की शुरुआत की। सुशांत ने साल 2013 में उन्होंने 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सुशांत 'पीके','एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ', 'छिछोरे', 'राब्ता' जैसी कई हिट फिल्म दीं।

suman

suman

Next Story