×

आग की तरह फैला रिया का ये विडियो, हाथ थामे नज़र आ रहे महेश भट्ट

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर हर रोज़ एक बड़ा खुलासा सुनने को मिल रहा है। अब इस केस में सीबीआई जांच भी शुरू हो चुकी है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत से जुड़े कई सबूत सीबीआई को सौपी।

Monika
Published on: 21 Aug 2020 10:18 AM GMT
आग की तरह फैला रिया का ये विडियो, हाथ थामे नज़र आ रहे महेश भट्ट
X
Every day a big revelation is being heard about the Sushant Singh Rajput case. Now CBI investigation has also started in this case.

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर हर रोज़ एक बड़ा खुलासा सुनने को मिल रहा है। अब इस केस में सीबीआई जांच भी शुरू हो चुकी है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत से जुड़े कई सबूत सीबीआई को सौपी। जब से एक्टर के पिता ने रिया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है तब से वो काफी सुर्खिया बटोर रहीं हैं।

व्हाट्सएप पर हुई थी बात

इस केस में रिया के साथ महेश भट्ट को लेकर भी बाते चल रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच हुई बातचीत भी सामने आई है। बताया गया है कि रिया ने 8 जून को सुशांत से ब्रेकअप के बाद महेश भट्ट से व्हाट्सएप पर बात की थी। इन दावों के बीच रिया और महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है। आपको बता दें, इस वीडियो में रिया 1 साल बाद प्यार में आने वाले बदलावों को लेकर बात करती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत का CCTV फुटेज: बंदर पुलिस ने CBI को सौपे अहम सबूत, जल्द होगा खुलासा

पुराना विडियो वायरल

महेश भट्ट और रिया का ये विडियो काफी पुराना है। ख़बरों की माने तो ये विडियो रिया की फिल्म जलेबी के प्रमोशन के वक़्त की है। इस विडियो में महेश भट्ट रिया का हाथ थामे खड़े दिख रहे हैं। वही रिया इंटरव्यू देते नज़र आ रहीं हैं। जिसमे वो अपने लव रिलेशनशिप के बारे में बात करते दिख रही हैं। वो केह रहीं हैं कि ‘ एक या दो साल बाद ऐसा समय आता है कि आप एक-दूसरे को मार देना चाहते हो, बदल देना चाहते हो। ये बेसिक है और सर्कल में होता है। लेकिन अब मेरा ये सोचना है कि ये अलग है, प्यार के लिए मेरा नजरिए अब बिलकुल बदल गया है। इसमें बहुत लगाव है, बहुत गहरा है, ज्यादा रियल है, बहुत अलहड़ है। इसका मतलब ये भी है कि मैं जिंदगी भर सिंगल ही रहूंगी'।

यह भी पढ़ें: भूकंप के ताबड़तोड़ झटके: कांपने लगे मकान, जान बचाकर घरों से भागे सभी लोग

ऐसे हुआ व्हाट्सएप चैट वायरल

मीडिया रेपोट्स के मुताबिक जिस दिन रिया ने सुशांत सिंह का घर छोड़ा था उस्सी दौरान उन्होंने महेश भट्ट से व्हॉट्सएप पर बात की थी। दोनों के बीच हुई बात चीत का स्क्रीन शॉट इस वक़्त तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसको इंडिया टुडे ने शेयर किया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story