×

सुशांत की मौत का खुलासा: सामने आई विसरा रिपोर्ट, बॉलीवुड में मचा हल्ला

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। ऐसे में हर कोई उनकी मौत की वजह जानना चाहता है। मुंबई पुलिस भी सुशांत के केस में जांच कर रही है और अब तक कुल 38 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 12:07 PM GMT
सुशांत की मौत का खुलासा: सामने आई विसरा रिपोर्ट, बॉलीवुड में मचा हल्ला
X

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को शोकाकुल कर दिया हैं। अभी तक इस घटना से सुशांत के प्रशंसक भी उबर नहीं पाए हैं। सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है। इस बीच अब सुशांत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है।

सुशांत के शरीर में किसी तरह का जहर नहीं

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। ऐसे में हर कोई उनकी मौत की वजह जानना चाहता है। मुंबई पुलिस भी सुशांत के केस में जांच कर रही है और अब तक कुल 38 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत के शरीर में किसी तरह का जहर नहीं था।

ये भी देखें: अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुडन्यूज, ऐश्वर्या-आराध्या आईं कोरोना निगेटिव

महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस थाने बुलाया गया

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को समन भेजने के बाद अब महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस थाने बुलाया गया है। जिसके चलते महेश भट्ट को मुंबई पुलिस ने थाने में आज दोपहर 12 बजे में आने के लिए कहा था। सांताक्रूज के पुलिस स्टेशन में उनकी स्टेटमेंट को लगभग दो घंटों तक रिकॉर्ड किया गया। साथ ही यहां उनके साथ मामले के जांच अधिकारी और अन्य टीम मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब महेश भट्ट थाने से निकलकर घर चले गए हैं।

ये भी देखें: गहलोत को राहत: बीएसपी विधायक के मामलें दाखिल याचिका खारिज, पार्टी में खुशी की लहर

करण जौहर को भी किया जा चुका है हाजिर

इसके साथ ही अनिल देशमुख ने ये भी कहा है कि इस केस में अब करण जौहर के मैनेजर से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे। उनके अनुसार, अगर जरूरत पड़ी तो खुद करण जौहर को भी हाजिर होने को कहा जा सकता है।

लेकिन बाद में बताया गया कि करण जौहर के मैनेजर नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता का बयान दर्ज करा जाएगा। ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई पुलिस से नाराज हो गई थीं।

Newstrack

Newstrack

Next Story