×

सुशांत और भूत का खेल: रिया ने फंसाया इस जाल में, बहन ने किया बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के पिता केे के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई बड़े आरोप लगाए हैं और FIR दर्ज करवाई है।

Newstrack
Published on: 30 July 2020 9:16 AM GMT
सुशांत और भूत का खेल: रिया ने फंसाया इस जाल में, बहन ने किया बड़ा खुलासा
X

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के पिता केे के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई बड़े आरोप लगाए हैं और FIR दर्ज करवाई है। साथ ही इस मामले की जांच अब बिहार पुलिस भी कर रही है। इसके बाद से ही सुसाइड मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। बता दें, ये FIR बिहार पुलिस को दर्ज करवाई गई है, जिसके लिए अब जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही इतने दिनों अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने कुछ नए खुलासे किए हैं जोकि बेहद हैरान कर देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें... राममंदिर पर संकट: पुजारी समेत इतनों की हालत खराब, 5 अगस्त पर छाए काले बादल

सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में

सुशांत सुसाइड केस में बिहार पुलिस ने अब तक मुम्बई में सुशांत की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का बयान दर्ज किया है। सुशांत की बहन ने कहा कि रिया ने सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में कर लिया था।

रिया ने भूत प्रेत की कहानी सुना कर उनका घर भी बदलवा दिया था। बिहार पुलिस आज सुशांत का खाता खंगालने बैंक जाएगी। इसके साथ ही उन डॉक्टरों से भी बिहार पुलिस पूछताछ करेंगी, जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था।

ये भी पढ़ें...लॉकडाउन आगे बढ़ा: 31 अगस्त तक बंद रहना होगा घरों में, होंगे सख्त नियम

इस बीच जानकारी है कि रिया चक्रवर्ती भूतों पर विश्वास करती थीं। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भूतों पर विश्वास करती थीं। साथ ही उन्हें सुशांत के पुराने घर पर भूत दिखने का दावा भी किया गया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story