×

रिया आई सबके सामने: सुशांत की मौत पर फूट-फूटकर रोई, कही ये बड़ी बात

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आज पहली बार कैमरे पर अपना बयान दिया। वीडियो में रिया रोते हुए नजर आ रही हैं।

Shivani
Published on: 31 July 2020 1:13 PM GMT
रिया आई सबके सामने: सुशांत की मौत पर फूट-फूटकर रोई, कही ये बड़ी बात
X

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ बिहार पुलिस में केस दर्ज कराया है। मामले में रिया को कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इन सब के बीच आज रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में रिया रोते हुए न्याय की गुहार लगा रही हैं।

रिया चक्रवर्ती का रोते हुए वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आज पहली बार कैमरे पर अपना बयान दिया। वीडियो में रिया रोते हुए नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें भगवान और कानून पर पूरा भरोसा है। रिया ने विश्वास जताया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। रिया वीडियो में कह रही हैं कि सत्यमेव जयते, यानी सत्य की जीत होती है।



रिया चक्रवर्ती ने बिहार पुलिस की कार्रवाई पर रोक की मांग की

बता दें कि सुशांत केस में मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस दोनों जांच कर रही है। वहीं रिया चक्रवर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट में पटना से मामले को मुंबई में ट्रांसफर करने को लेकर एक याचिका दाखिल की है। रिया ने अपनी याचिका में मांग की है कि बिहार पुलिस की कार्रवाई को तब तक रोका जाए जब तक उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। साथ ही रिया ने सुशांत के परिवार पर संगीन आरोप भी लगाए हैं।

Rhea Chakraborty

ये भी पढ़ेंः सुशांत पर बड़ी खबर: बिहार DGP के नेतृत्व में बैठक, सभी आला अधिकारी मौजूद

रिया की याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई संभव

जानकारी के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट में कम्प्यूटर जनरेटेड लिस्ट के मुताबिक 5 अगस्त को सुनवाई होने की संभावना है।

FIR में सुशांत के अकाउंट से करोड़ों रुपये निकालने की बात

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR में सुशांत के अकाउंट से करीब 15 करोड़ रुपए निकालने की बात कही गई थी। जिसका आरोप रिया चक्रवर्ती पर लगाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर भी सारी डिटेल्स मांगी हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story