×

Tejasswi Prakash Birthday: एक्ट्रेस नहीं इंजीनियर बनना चाहती थीं तेजस्वी प्रकाश, एक रात में यूं बदल गई किस्मत

Tejasswi Prakash Birthday: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 10 Jun 2023 1:15 AM GMT
Tejasswi Prakash Birthday: एक्ट्रेस नहीं इंजीनियर बनना चाहती थीं तेजस्वी प्रकाश, एक रात में यूं बदल गई किस्मत
X
Tejasswi Prakash Birthday (Image Credit: Instagram)

Tejasswi Prakash Birthday: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस और सबकी फेवरेट 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश को आज कौन नहीं जानता है। मराठी परिवार में जन्मी तेजस्वी आज जिस मुकाम पर हैं, यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। हालांकि, तेजस्वी का सपना एक्ट्रेस बनने का नहीं था। उन्होंने तो कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक दिन इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी। जी हां, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि तेजस्वी प्रकाश ने इंजीनियरिंग की हुई है। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

जब अखबार में छपी तेजस्वी की तस्वीर

10 जून को जन्मी तेजस्वी प्रकाश का जन्म सऊदी अरब के जद्दा शहर में हुआ है। तेजस्वी की खूबसूरती और क्यूटनेस का तो हर कोई दीवाना है। एक्ट्रेस ने कॉलेज के दिनों से ही ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। हालांकि, वह कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक प्रोजेक्टर पर भी काम किया था। इस प्रोजेक्टर ने भी तेजस्वी की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी थी। दरअसल, जब तेजस्वी इस प्रोजेक्टर पर काम कर रही थीं, तब उनकी तस्वीर अखबार में छपी थी। उनकी इस तस्वीर पर एक कई प्रोडक्शन हाउस की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्हें टीवी सीरियल के लिए ऑफर दिया गया। बस फिर क्या था तेजस्वी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया।

'बिग बॉस 15' की विनर हैं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी ने उस दिन के बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने धरोहर अपनों की, स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों की, संगिनी जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया और दर्शकों ने भी तेजस्वी की शानदार एक्टिंग और खूबसूरती को खूब पसंद किया। हालांकि, तेजस्वी की कामयाबी का रास्ता उस दिन के बाद खुल गया, जब उन्होंने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था। इस शो की वह विनर रही थी। शो से निकलने के बाद मानों तेजस्वी की किस्मत में चार-चांद लग गए थे। 'बिग बॉस 15' से बाहर आने के बाद उनकी दो फिल्में रिलीज हुई। हालांकि, यह मराठी फिल्में थीं। यही नहीं, इस शो में तेजस्वी को अपना सच्चा प्यार भी मिला।

करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं तेजस्वी प्रकाश

जी हां, 'बिग बॉस 15' में एक्टर व होस्ट करण कुंद्रा ने भी हिस्सा लिया था। इसी शो में तेजस्वी और करण के प्यार की शुरुआत हुई थी। बिग बॉस के घर के अंदर दोनों की केमेस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। दोनों के फैंस तेजस्वी और करण को प्यार से तेजरन बुलाते हैं। अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है।

जब विवादों से जुड़ा था तेजस्वी का नाम

जैसे-जैसे तेजस्वी ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई उनका नाम भी विवादों से जुड़ता गया। पहली बार साल 2017 में वह तब विवादों में आ गई थीं। जब उन्होंने सीरीयल 'पहरेदार पिया की में' में नौ साल के बच्चे के साथ रोमांस किया था। ये सीरियल अपने कंटेंट के कारण काफी विवादों में रहा था, जिसके बाद इस सीरियल पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि, कुछ समय के बाद इसी सीरीयल को नए नाम से रिलीज किया गया था। फिलहाल, तेजस्वी टीवी क्वीन एकता कपूर के फेमस शो 'नागिन' में नजर आती हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story