×

Sonam Kapoor Birthday:सबसे ज़्यादा टैक्स पे करने वाले सेलेब्स में टॉप पर हैं सोनम, जानिए कैसा जीवन जीतीं हैं एक्ट्रेस

Sonam Kapoor Lifestyle: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा आज यानि 9 जून को अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। आज हम आपको सोनम की लाइफस्टाइल से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 9 Jun 2023 1:55 AM GMT
Sonam Kapoor Birthday:सबसे ज़्यादा टैक्स पे करने वाले सेलेब्स में टॉप पर हैं सोनम, जानिए कैसा जीवन जीतीं हैं एक्ट्रेस
X
Sonam Kapoor Birthday (Image Credit-Social Media)

Sonam Kapoor Lifestyle: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा अपने ड्रेसिंग सेन्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहतीं हैं। अभी पिछले महीने ही उन्होंने भारतीय फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई फ्लोर-लेंथ कस्टम ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा था। मौका था विंडसर कैसल में किंग चार्ल्स III के लिए आयोजित कोरोनेशन कॉन्सर्ट में, ब्रिटेन के 40 वें सम्राट के रूप में घोषित करने वाले ऐतिहासिक समारोह का। जहाँ उनके ऑउटफिट को लेकर सभी उनकी चर्चा कर रहे थे। आज यानि 9 जून को सोनम अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। आज हम आपको सोनम की लाइफस्टाइल से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

सोनम कपूर की लाइफस्टाइल

सोनम कपूर का प्रारंभिक जीवन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा अपने ऍपेरियंस से सभी को इम्प्रेस कर जातीं हैं। 38 साल की सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था। उसका गृह नगर मुंबई है। सोनम कपूर ने बॉलीवुड में साल 2007 में फिल्म सांवरियां से एंट्री करी फिल्म तो कुछ खास हिट नहीं हुई लेकिन सोनम सभी के दिलों में छाह गईं। सोनम कपूर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर की एक बहन रिया कपूर और भाई हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम ने बुसिनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है दोनों का एक बेटा है जिसका नाम वायु आहूजा है।

सोनम कपूर की शिक्षा

सोनम ने जुहू में आर्य विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ाई की और फिर दक्षिण पूर्व एशिया के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज में अपना अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्नातक करने के लिए दाखिला लिया। उन्होंने पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र का भी अध्ययन किया।

सोनम कपूर का फिजिकल अपीरियंस

सोनम कपूर की लंबाई- 1.75 मीटर
वजन- 57 किलो
आँखों का रंग - गहरा भूरा
बालों का रंग- काला
फिगर- 35-25-34 इंच

सोनम कपूर का फिटनेस मंत्र

सोनम कपूर हमेशा से इतनी फिट नहीं थीं। वो पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) से जूझ रहीं थीं जिससे उन्हें हार्मोनल परेशानी और वजन में उतार-चढ़ाव का खतरा था। 19 या 20 साल की उम्र में, जब वो सिंगापुर में पढ़ रही थी, सोनम का वजन लगभग 86 किलो था, उस समय वो एक बहुत ही अलग तरह की जीवन शैली जीती थी और उन्हें बॉर्डर लाइन मधुमेह भी था। हालांकि, उन्होंने खूब मेहनत की और अपने जीवन को सही और सही दिनचर्या की और लें गईं। कई सितारों की तरह, यह उनकी पहली फिल्म थी जिसने सोनम को प्रभावित किया। हालाँकि, सोनम की फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने की कोई प्लानिंग नहीं थी, लेकिन एक्ट्रेस को पता था कि बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत करने से पहले उन्हें शेप में आना होगा और इस तरह ये सब शुरू हुआ। एक इंटरव्यू में बताया था कि,“सच कहूँ तो, यह मेरी माँ थी जिसने मुझे अपने अतिरिक्त वजन से छुटकारा पाने में मदद की। उसने जो पहला काम किया, वह यह था कि मुझे उन चीज़ों से दूर रखा जो मैं एक किशोरी के रूप में बहुत पसंद करती थी- चॉकलेट, आइसक्रीम, तले हुए खाद्य पदार्थ और मिठाइयाँ।" भले ही सोनम एक कट्टर मांसाहारी पंजाबी परिवार से आती हैं, लेकिन उन्होंने कुछ साल पहले मांस खाना छोड़ दिया था और अब एक सख्त शाकाहारी हैं और उन्होंने जो सबसे पहला काम किया, वो था जंक फूड को कम करना।

सोनम कपूर नेट वर्थ

सोनम कपूर की कुल नेट वर्थ 15 मिलियन अमरीकी डालर है, जो भारतीय मुद्रा में 115 करोड़ भारतीय रुपया (यानी लगभग नब्बे करोड़ रुपये) है। उनकी अधिकांश कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है जिसके लिए वो 1-1.5 करोड़ रूपए पर ब्रांड लेतीं हैं। वो एक फिल्म निर्माता और एक टेलीविजन होस्ट भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश भी किया है। इतनी बड़ी कमाई के साथ, सोनम कपूर सरकार को सबसे अधिक आयकर देने वाली टॉप हस्तियों में शामिल हैं। कमाई के अलावा सोनम कपूर चैरिटी और सोशल वर्क के मामले में भी कभी पीछे नहीं रहती हैं।

सोनम कपूर की संपत्ति

घर: सोनम कपूर मुंबई में रहती हैं। उनके पास शानदार घर है उन्होंने ये लग्जरी घर 2014 में खरीदा था। इस रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत करीब 24.6 करोड़ रुपए है। लेकिन उनके द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म पर बहुत सारी तस्वीरें पोस्ट की जाती हैं जिसमें वो अनिल कपूर हाउस में होने के लिए अपना स्थान टैग करती हैं।

कारें: सोनम कपूर का कार कलेक्शन काफी एवरेज है। सोनम कपूर के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। सोनम कपूर के स्वामित्व वाले कार ब्रांडों में मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी शामिल हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story