×

Ekta Kapoor Birthday: क्यों अभी तक शादी नहीं कर पाईं एकता कपूर? जानिए इसके पीछे की वजह

Ekta Kapoor Birthday: आज यानी 7 जून 2023 टीवी क्वीन एकता कपूर अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 6 Jun 2023 7:37 AM GMT
Ekta Kapoor Birthday: क्यों अभी तक शादी नहीं कर पाईं एकता कपूर? जानिए इसके पीछे की वजह
X
Ekta Kapoor Birthday (Image Credit: Instagram)

Ekta Kapoor Birthday: टीवी क्वीन एकता कपूर आज अपना खास दिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जी हां, आज उनका 48वां जन्मदिन है। एकता कपूर ने आज से करीब 25 साल पहले टीवी की दुनिया में कदम रखा था, तब से लेकर अब तक उन्होंने एक बढ़कर एक हिट शोज देकर दर्शकों का मनोरंजन किया है। यही नहीं, एकता ने अपनी फिल्मों से भी लोगों को खूब हंसाया है। आइए आज हम टीवी की इस क्वीन के बारे में कुछ रोचक तथ्य आपको बताते हैं।

एक्ट्रेस बनना चाहती थी एकता कपूर

आज हम एकता कपूर को एक निर्माता के तौर पर जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि एकता कपूर पहले एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्होंने एक्टिंग के लिए ट्राई भी किया था, लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया था कि उनके फेस फीचर एक एक्ट्रेस बनने के लिए नहीं है। ऐसे में एकता कपूर ने कसम खा ली कि वह कैसे भी अपना नाम बनाएंगी और आज देखिए बड़ी सी बड़ी एक्ट्रेस एकता कपूर के साथ काम करना चाहती है।

क्यों एकता कपूर ने नहीं की अभी तक शादी

एकता कपूर का नाम भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है, जो 40 साल की उम्र के बाद भी सिंगल हैं। एकता कपूर के फैंस के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की? कुछ फैंस तो अभी भी एकता को शादी करने की सलाह देते हैं। दरअसल, एकता कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की? दरअसल, एक्ट्रेस से इंटरव्यू में यह सवाल किया गया था कि वो शादी कर करेंगी? तो इस पर एकता ने जवाब दिया था, 'सलमान खान जब शादी कर लेंगे उसके दो या तीन साल बाद मैं भी शादी कर लूंगी।'

यह तो एकता ने मजाक में कहा था, लेकिन शादी ना करने की वजह बताते हुए एकता ने कहा था, "पापा की एक शर्त की वजह से आज तक शादी नहीं की। उन्होंने कहा था कि तुम्हें शादी करनी होगी या फिर काम करना होगा। बस मैंने काम को चुन लिया, शादी नहीं करना चाहती थी मैं। यही वजह थी कि काम को मैंने ज्यादा महत्व दिया। मेरे ऐसे बहुत से दोस्त हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, लेकिन मैं अभी तक सिंगल हूं।''

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story