×

Rambha Birthday: कभी इंडस्ट्री का चमकता सितारा थीं रंभा, फिर क्या हुआ ऐसा कि एक रात में तबाह हो गया करियर

Rambha Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रंभा आज यानी 5 जून 2023 को 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए इस खास मौके पर हम आज आपको एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 5 Jun 2023 8:08 AM GMT
Rambha Birthday: कभी इंडस्ट्री का चमकता सितारा थीं रंभा, फिर क्या हुआ ऐसा कि एक रात में तबाह हो गया करियर
X
Rambha Birthday (Image Credit: Instagram)

Rambha Birthday: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक रंबा, आज इंडस्ट्री से दूर हैं। बड़े-बड़े स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्में दे चुकी रंबा आज अपने करियर को छोड़ फैमिली संग एंजॉय कर रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कम समय में इतनी कामयाबी हासिल कर चुकी रंभा ने आखिरकार अपनी करियर क्यों दांव पर लगा दिया। आखिर क्या वजह थी कि इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली रंभा ने हमेशा के लिए अपना फिल्मी करियर खत्म कर लिया? आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

सलमान खान संग कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रंभा

एक समय था, जब इंडस्ट्री में सलमान खान और रंभा की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। रंभा-सलमान खान के साथ फिल्म 'जुड़वा' में नजर आई थीं, जहां दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के बाद रंभा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'बंधन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। रंभा की खूबसूरती पर लोग इस कदर फिदा थे कि उनकी एक झलक के लिए लोग बेताब रहते थे। यहां तक कि बॉलीवुड में उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल तक कहा जाता था।

क्यों फिल्मी दुनिया से दूर हो गई रंभा?

रंभा अपने समय की सेंसेशनल स्टार थीं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ हिट फिल्में देने के बाद रंभा के करियर में गिरावट आने लगी। दरअसल, रंभा को अपने कामयब करियर के बीच बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से प्यार हो गया और रंभा ने साल 2010 में उनसे शादी कर ली। इसके बाद दोनों कनाडा शिफ्ट हो गए। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ऐसी खबर आई थी कि दोनों की शादी टूटने वाली है। यहां तक कि इंद्रन ने रंभा के खिलाफ कोर्ट में केस भी दर्ज किया था, लेकिन कुछ समय के बाद दोनों के बीच सब ठीक हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, रंभा ने अपने इस झगड़े को सुलाझाने के लिए काउंसलिंग का सहारा लिया था।

अब खुशहाल जीवन जी रही हैं रंभा

बता दें कि रंभा अब फिल्मों से दूर अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। रंभा के तीन बच्चे हैं। एक्ट्रेस ने शादी के एक साल बाद 2011 में एक बेटी को जन्म को दिया था और साल 2015 में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। वहीं, कुछ वक्त पहले ही रंभा एक बार फिर मां बनी थीं और उन्होंने इस बार एक बेटे को जन्म दिया था।

खैर, भले रंभा इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन आज भी उनके दीवाने कम नहीं हुए हैं। लोग आज भी उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। फिलहाल, हम रंभा को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story