×

दिव्या के निधन के बाद देवोलीना ने खोला उनके पति का राज, जान उड़ जाएंगे होश

छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। उनके निधन से एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी बहुत दुखी हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे।

Monika
Published on: 8 Dec 2020 4:49 AM GMT
दिव्या के निधन के बाद देवोलीना ने खोला उनके पति का राज, जान उड़ जाएंगे होश
X
दिव्या के पति गगन गबरू के बारे में बात करते हुए कई राज भी खोले हैं.

छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। उनके निधन से एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी बहुत दुखी हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे।

देवोलिना ने दिव्या की याद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी भावुक दिख रही हैं। अपनी दोस्त दिव्या को याद करते हुए वह रो रही हैं। साथ ही वह दिव्या के पति गगन गबरू के बारे में बात करते हुए कई राज भी खोले हैं। जिसके सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

वीडियो के ज़रिए खोला ये राज़

इस शेयर किए गए वीडियो में देवोलिना कह रही हैं- वीडियो में मेरी बहन-फैमिली-दोस्त दिव्या भटनागर के लिए बना रही हूं। मेरी क्यूटी छोड़ कर चली गई। अभी तो बस उसने शुरू किया था कि अपने तरीके से जिंदगी जिएगी, स्वतंत्रता से किसी के जाल में नहीं फसेंगी। खुद को संभालेगी, मजबूत बनाएगी। मुझे लगता है कि भगवान शायद खुद उसके दुख देख नहीं पाए।

9-10 सालों में मैंने कभी नहीं देखा कि उसने किसी के साथ कुछ गलत किया हो, किसी को दुख भी पहुंचाया हो। बस लोगों ने उसे दुख पहुंचाया, उसका इस्तेमाल किया। खासतौर पर, रिलेशनशिप्स में।

दिव्या-गगन

काफी इमोशनल थी दिव्या

देवोलिना ने आगे कहा कि ये हर लड़की गलती करती है, कही से धोखा खाने के बाद कही से सहारा मिलता है तो वो लड़की बिना सोचे समझे उसे अपना सहारा मान लेती है। बिना उसका बैकग्राउंड देखे। वही देवोलिना अपनी दोस्त दिव्या के बारे में बात करते हुए कहती है कि वह एकदम भोली थी, जिसे बस देवोलिना ही समझती थी। वो हजारगुना इमोशनल थीं। देवोलिना का कहना है कि दिव्या ने मेंटल और फिगिकल अब्यूज झेला है। उन्होंने बताया कि जिस दौर से दिव्या गुज़र रही थी, उस जिसे इंसान में छोटी सी बिमारी से लड़ने की भी ताकत नहीं रहती। यह तो फिर भी कोविड था।

ये भी पढ़ें : 85 साल की उम्र में भी युवाओं को मात देते हैं धर्मेंद्र, जानिए सेहत का राज

पति 6 महीने से था जेल में

दिव्या के पति पर हमला करते हुए देवोलिना ने कहा कि गगन ने एक पोस्ट किया था जिसमें दिव्या की मां और भाई के बारे में लिखा था की वह उनके पति के खिलाफ थे। उनका नाम पर पब्लिसिटी ले रहे थे। देवोलिना ने वीडियो के ज़रिये बताया कि आज उनके पति जो कुछ भी है सिर्फ दिव्या की वजह से। देवोलिना ने गगन का खुलासा करते हुए बताया कि वह शिमला में छेड़छाड़ के केस में 6 महीने जेल में था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शादी से लेकर करवा चौथ तक उसका पति दिव्या के साथ मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के नए गाने ने मचाई धूम, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story