×

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां: ज्यादा उम्र में बनीं मां, ऐसे इंजॉय किया ये समय

आमतौर पर 35 साल की उम्र के बाद मां बनना काफी लेट माना जाता है, लेकिन हमारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने इस धारणा को गलत साबित किया है। इन सेलिब्रिटीज को लेट प्रेग्नेंसी में कोई हर्ज नहीं है।

Newstrack
Published on: 12 Sep 2020 10:19 AM GMT
बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां: ज्यादा उम्र में बनीं मां, ऐसे इंजॉय किया ये समय
X
बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां: ज्यादा उम्र में बनीं मां, ऐसे इंजॉय किया ये समय

मुंबई: अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के जन्मदिन से लेकर उनकी शादी और बच्चों के जन्म तक की सभी बातों के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। यहां तक कि कभी कभी अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने के लिए लोग गूगल का भी सहारा लेते हैं। तो चलिए हम आपको ऐसी बहुत सी सेलिब्रिटीज के बारे में एक अहम जानकारी देते हैं, जो उम्र में ज्यादा होने के बाद मां बनी हैं।

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग तस्वीर, बताया लाइफ में उनकी अहमियत

35 साल की उम्र के बाद मां बनी ये सेलिब्रिटीज

हालांकि आमतौर पर 35 साल की उम्र के बाद मां बनना काफी लेट माना जाता है, लेकिन हमारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने इस धारणा को गलत साबित किया है। इन सेलिब्रिटीज को लेट प्रेग्नेंसी में कोई हर्ज नहीं है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ऐसी भी हैं, जो 35 साल की उम्र के बाद मां बनी हैं।

ये भी पढ़ें: प्यार सच्चाई व ईमानदारी की गरमी, गोविंद शर्मा की भावनात्मक काचू की टोपी

बात करते हैं पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की। ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के चार साल बाद 38 वर्ष की उम्र में मां बनी। उम्र में अभिषेक बच्चन से बड़ी ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। उन्‍होंने अपनी प्रेग्‍नेंसी के इस समय को काफी एंजॉय भी किया।

हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल यानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने 37 साल की उम्र में अपने पहले बेटे एरिन को जन्म दिया।

वहीं कोरियोग्राफर, फिल्म निर्माता और निर्देशक फराह खान ने 9 दिसंबर 2004 में किया शिरीष कुंदर से विवाह। हालांकि, उनके लिए स्वाभाविक रूप से गर्भ धारण करना संभव नहीं था, इसलिए उन्हें आईवीएफ उपचार कराया गया। फराह खान ने 43 साल की उम्र में ट्रिप्लेट्स को जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंगः सिनेमा के मुकाबले बहुत बड़ा है कारोबार, बच्चों में लोकप्रिय

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 2012 में 38 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, शिल्पा ने एक बार खुद कहा था कि वह माँ इतनी देर से इसलिए बनी क्यूंकि उनके पास उससे पहले समय ही नहीं था।

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने बीते साल अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी की और बेटी मैहर को जन्म दिया। तब उनकी उम्र 37 साल थी।

ये भी पढ़ें: एक्टर्स का करियर बर्बाद: सज़ा काटने के बाद ये सभी गुमनाम, नहीं मिली फिल्म

Newstrack

Newstrack

Next Story