×

दीपिका पादुकोण की इस फोटो पर पति रणवीर सिंह के ये कमेंटस!

दीपिका का ये बार्बी स्टाइल गाउन कस्टम मेड था। मतलब ये कि Zac Posen ने इसे खासतौर पर दीपिका के लिए बनाया गया था।

Vidushi Mishra
Published on: 8 May 2019 11:32 AM GMT
दीपिका पादुकोण की इस फोटो पर पति रणवीर सिंह के ये कमेंटस!
X

मुम्बई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। अब एक बार फिर रणवीर अपनी पत्नी दीपिका की तस्वीर पर कमेंट कर सुर्खियों में हैं। रणवीर ने दीपिका की मेट गाला वाली तस्वीर पर एक दो नहीं बल्कि तीन कमेंट किए।

रणवीर का पहला कमेंट था, 'Come on Barbie let's go party' दूसरा कमेंट था 'Queen'। रणवीर का तीसरा कमेंट था 'Unreal'। रणवीर के इस कमेंट पर उनके फैन्स और फॉलोअर्स के कमेंट्स की बाढ आ गई। रणवीर के एक एक कमेंट को हजारों लाइक्स मिले और कई लोगों ने इस पर कमेंट किया।

यह भी देखें... रैपर बादशाह और अरमान मलिक मिलेंगे अब अलादीन की जादुई दुनिया मे

दीपिका का ये बार्बी स्टाइल गाउन कस्टम मेड था। मतलब ये कि Zac Posen ने इसे खासतौर पर दीपिका के लिए बनाया गया था। मेट गाला के पिंक कार्पेट पर हर स्टार ने अपने हिसाब से एक अतरंगी स्टाइल अपनाया। लेकिन एक्सपेरिमेंटल होते हुए भी दीपिका ने सेफ खेला।क्योंकि उनका स्टाइल हटकर होने के साथ-साथ कुछ ऐसे था जिसे आप समझ सकते हैं या किसी चीज से जोड़कर देख सकते हैं।

दीपिका की इस ड्रेस पर 3D प्रिंटेड पीस लगे थे जो कि एंब्राइड्री का लुक दे रहे थे। दीपिका पादुकोण के इस लुक को बार्बी से कंपेयर किया जा रहा था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story