×

तलाक के बाद इन अभिनेत्रियों की ऐसी है लाइफ, जानकर आप हो जाएंगे दंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी के चर्चे देश भर में हुए थे। इस अदाकारा के कॉन्ट्रोवर्सी तलाक ने काफी सुखियां बटोरी थी। आपको बता दें कि इस दुख के समय इनके परिवार और दोस्तों ने इनका काफी साथ दिया। इस समय को भूलकर आगे बढ़ी।

Newstrack
Published on: 21 Dec 2020 10:04 AM GMT
तलाक के बाद इन अभिनेत्रियों की ऐसी है लाइफ, जानकर आप हो जाएंगे दंग
X
तलाक के बाद इन अभिनेत्रियों की ऐसी है लाइफ, जानकर आप हो जाएंगे दंग photos (social media)

मुंबई : आज भी हमारे समाज में तलाकशुदा महिलाओं को एक अलग नजर से देखा जाता है। इन महिलाओं को कई तरह की सामाजिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर यह महिलाएं फैसला करके अपनी जिंदगी को बिंदास बनाने में जुट जाए तो इन्हें कोई रोक नहीं सकता। आज आपको कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना काफी नाम कमाया है।

मलाइका अरोड़ा

इस एक्ट्रेस ने अरबाज खान से जब शादी तोड़ी तब काफी लोगों ने मलाइका पर सवाल खड़े किए थे। आपको बता दें कि जब मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को पब्लिक किया था तब भी सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी गंदे कमेंट किए थे। पहले इन बातों का मलाइका पर असर होता था। लेकिन अब वह अपनी लाइफ को काफी खूबसूरती से जी रही हैं।

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी के चर्चे देश भर में हुए थे। इस अदाकारा के कॉन्ट्रोवर्सी तलाक ने काफी सुखियां बटोरी थी। आपको बता दें कि इस दुख के समय इनके परिवार और दोस्तों ने इनका काफी साथ दिया। इस समय को भूलकर आगे बढ़ी। आज यह अपनी जिंदगी को बेहद बेहतर तरीके से एन्जॉय कर रही हैं।

Karishma Kapoor

रश्मि देसाई

टीवी सीरियल तपस्या में रश्मि देसाई को नन्दीश संधू के साथ काम करते प्यार हो गया था। फिन इन दोनों ने शादी भी कर ली थी। लेकिन इनका रिश्ता कुछ सालों में ही टूट गया। इसके बाद इस एक्ट्रेस की लाइफ में काफी उतर चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन इसने कभी हार नहीं मानी। अपने सपनों को पूरा करने में लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें :अमिताभ की मां- जानी-मानी सिंगर व थिएटर आर्टिस्ट, याद कर भावुक हुए बिग बी

जेनिफर विगेंट

तलाकशुदा करण सिंह ग्रोवर के साथ जेनिफर विगेंट ने अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। लेकिन यह शादी दो साल ही चल सकी। जिसके कारण वह काफी समय तक डिप्रेस रही जिसके कारण यह सोशल मीट्स से भी कतराने लगी थी। लेकिन फिर इन्होंने स्मॉल स्क्रीन पर स्ट्रॉन्ग कमबैक किया। अब जेनिफर दूसरों से ज्यादा खुद को खुश रखती हैं।

कल्कि केकला

इस एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप से शादी का फैसला लिया था। इस फैसले को सुन काफी लोग हैरान हो गए थे। लेकिन इन दोनों के रिश्ते में किसी कारण से दरार आ गयी। जिसकी वजह से यह लोग अलग हो गए है। तलाक के बाद कल्कि ने अपनी लाइफ को फिर से शुरू किया और आज वह बिना शादी के एक बच्चें की मां है। और अपनी लाइफ को काफी अच्छी तरह से एन्जॉय कर रही हैं।

ये भी पढ़ें :कॉमेडी और डांसिंग के सफल स्टार गोविंदा, जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story