×

भोजपुरी भाषा के हक के लिये इन छात्रों ने निकाला 'चाही हक' रैप सांग

भोजपुरी को उचित सम्मान दिलाने हेतु निरन्तर प्रयास होते रहे हैं। इसी क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भाषाविज्ञान विभाग के शोधछात्र प्रतीक महंत ने एक अभिनव पहल करी है। प्रतीक महंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक भोजपुरी रैप सांग तैयार किया है।

Vidushi Mishra
Published on: 14 May 2019 10:15 AM GMT
भोजपुरी भाषा के हक के लिये इन छात्रों ने निकाला चाही हक रैप सांग
X

मुम्बई: भोजपुरी को उचित सम्मान दिलाने हेतु निरन्तर प्रयास होते रहे हैं। इसी क्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भाषाविज्ञान विभाग के शोधछात्र प्रतीक महंत ने एक अभिनव पहल करी है। प्रतीक महंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक भोजपुरी रैप सांग तैयार किया है।

जिसका टाइटल है 'चाही हक'। इस रैप सांग के बोल और उसमें छिपी अपील इतनी शानदार है कि यह भोजपुरी रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह देखना बड़ा सुखद है कि आज का युवा नए और रचनात्मक अंदाज में अपने पक्ष को रख रहा है।

यह भी देखें... अच्छी खबर: सरकार बेचेगी ऑनलाइन सस्ते AC, इनमें 40% तक बिजली की बचत

इस विडियो की शुरुआत एक छोटी-सी बच्ची से होती है, जोकि भोजपुरिया है देखकर ऐसा प्रतीत होता हैं। उस बच्ची से एक महिला भोजपुरी भाषा में परिचय में नाम, पापा का नाम, स्कूल का नाम, शहर का नाम आदि सवाल पूछती हैं, और बदले में उसे हर सवाल का एक ही जवाब मिलता है। और जवाब हैं- 'भोजपुरी'

अनिकेत दुबे और प्रतीक महंत का अपनी भाषा भोजपुरी के सम्मान को लेकर बनाई इस रैप सांग के बोल द्वारा पूरी जनता में जोश भर देना का काम करता हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story