×

Youtube पर धमाल मचा रहा ये भोजपुरी गाना, यहां देखें वीडियो

पूनम दुबे और विराज भट्ट का एक रोमांटिक और हॉट भोजपुरी गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम है 'हमरा दिलवा में डाल के पलानी', जो कि यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Ashiki
Published on: 21 May 2020 4:09 PM GMT
Youtube पर धमाल मचा रहा ये भोजपुरी गाना, यहां देखें वीडियो
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन 4 लागू हो चुका है। साथ ही मनोरंजन जगत का कारोबार भी ठप पड़ा है, लेकिन इस बीच पूनम दुबे और विराज भट्ट का एक रोमांटिक और हॉट भोजपुरी गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम है 'हमरा दिलवा में डाल के पलानी', जो कि यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने में पूनम दुबे और विराज भट्ट की शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 80 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। पूनम इस गाने में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: जमातियों को झटका: जेल में ही कटेंगी रातें, जमानत अर्जी खारिज

...यहां देखें वीडियो

बता दें ये गाना भोजपुरी सुपहिट फिल्म 'जानम' का है। इस गाने को मोहन राठौर और इंदु सोनाली ने गाया है। गाने के बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म में विराज भट्ट, खेसारी लाल यादव, पूनम दुबे और रानी चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं इस फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान को बड़ा झटका, सौर ऊर्जा के सस्ते समझौते से ACME बाहर

बात करें पूनम दुबे की तो वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पूनम उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में करियर का आगाज साल 2014 में आई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से किया था। इसके बाद से पूनम कई हिट भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। पूनम दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के राहत पैकेज पर RBI के डायरेक्टर ने खड़े किए सवाल, गिनाईं ये कमियां

Ashiki

Ashiki

Next Story