×

B'dy Special: टाइगर श्रॉफ के इस अंदाज पर फिदा हो गईं दिशा पाटनी

बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर और फिटनेस क्वीन दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर बधाईयों का ताता लगा हुआ है।

Ashiki
Published on: 13 Jun 2020 6:25 AM GMT
Bdy Special:  टाइगर श्रॉफ के इस अंदाज पर फिदा हो गईं दिशा पाटनी
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर और फिटनेस क्वीन दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर बधाईयों का ताता लगा हुआ है। दिशा के जन्मदिन के मौके पर उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। बता दें कि दिशा पाटनी इस बार अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 में हुआ था।

ये भी पढ़ें: इस मंदिर में टूटेगी 500 साल पुरानी परम्परा, तंत्र और अघोर विद्या का है सबसे बड़ा केंद्र

टाइगर श्रॉफ ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें दिशा एक अंग्रेजी गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर होने के कुछ ही मिनटों में इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है।

वीडियो के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा है, “इसके बाद 3 वेफल्स 3 पैनकेक्स। हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार।” टाइगर श्रॉफ के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टाइगर के इस पोस्ट पर दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। दिशा ने लिखा, ''थैंक्यू सुपरस्टार.... बता दें कि दिशा को फिल्म इंडस्ट्री से भी खूब बधाइयां मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें: बौद्ध टेंपल में अब विदेशियों की एंट्री पर रोक, प्रशासन ने इसलिए उठाया कदम

बता दें कि टाइगर और दिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘बागी-2’ में साथ नजर आए थे। फिल्म बागी-2 में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी, साथ ही फिल्म के एक्शन सीन्स और सॉन्ग भी काफी हिट साबित हुए थे। उसके बाद बागी-3 दिशा एक गाने में नजर आयी थीं।

ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक दिन: अब दुश्मनों की खैर नहीं, सेना को मिले 333 नए जांबाज अधिकारी

Ashiki

Ashiki

Next Story