×

#Tiger3 कर रहा ट्रेंड: सलमान के फैंस ने की डिमांड, क्या बनेगा इसका थर्ड पार्ट?

suman
Published on: 1 March 2020 6:10 AM GMT
#Tiger3 कर रहा ट्रेंड: सलमान के फैंस ने की डिमांड, क्या बनेगा इसका थर्ड पार्ट?
X

मुंबई: सलमान खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से फैंस का दिल बहलाते रहते हैं। सलमान की हर फिल्म मास एंटरटेनर होती हैं जो हर वर्ग के साथ कनेक्ट कर जाती हैं। इसी के चलते उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करती है।

यह पढ़ें...राखी सावंत के बेबाक बोल: शहनाज के पिता इज्जत से लें नाम, स्वयंवर को लेकर कहा-

एक था टाइगर फ्रेंचाइजी सलमान खान की बड़ी फिल्मों में शुमार है। साल 2012 में शुरू हुआ सलमान खान का ये सफर 2017 में टाइगर जिंदा के साथ और बड़ा और बेहतर हो गया था। अब खबर आ रही है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है।



इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन ट्विटर पर #Tiger3 ट्रेंड कर रहा है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि 2022 में उन्हें सलमान खान से बड़ी ईदी मिलने जा रही है। फैंस अपनी इस खुशी को ट्विटर पर साझा कर रहे हैं।

एक यूजर लिखते हैं, 'सलमान खान ऐसी फिल्में डिजर्व करते हैं। सलमान टाइगर के रूप में जोरदार वापसी करेंगे' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमे किक 2 के बाद तुरंत टाइगर 3 चाहिए'

अब फैंस की ये एक्साइटमेंट हैरान नहीं करती है। एक था टाइगर ना सिर्फ बॉलीवुड के लिहाज से बल्कि सलमान खान के लिए भी बड़ी फिल्म है। उनकी इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर तो कई रिकार्ड तोड़े ही हैं, इसके अलावा बतौर एक्टर उन्हें भी बेहतरीन मौका दिया है। ऐसे में टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।

यह पढ़ें... सिर्फ रील में नहीं रियल है पारस-माहिरा का प्यार, अब करने जा रहें शादी!



इस फ्रैंचाइजी में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ भी अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। फिल्म में सलमान संग कैटरीना की केमिस्ट्री फैंस को जबरदस्त लगी है। केमिस्ट्री के अलावा इस फ्रेंचाइजी में कैटरीना ने भी जबरदस्त एक्शन सीक्वेंसेज परफॉर्म किए हैं। ऐसे में इसके थर्ड पार्ट में क्या खास देखने को मिलता है, इस पर सभी की नजरें होगी।



वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म राधे की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले दबंग 3 का निर्देशन किया था। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। राधे का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब से क्लैश देखने को मिलेगा।

suman

suman

Next Story