×

ये TOP-6 एक्ट्रेस कभी नहीं गईं स्कूल, लेकिन बॉलीवुड पर करती हैं राज

Manali Rastogi
Published on: 2 Aug 2019 10:32 AM GMT
ये TOP-6 एक्ट्रेस कभी नहीं गईं स्कूल, लेकिन बॉलीवुड पर करती हैं राज
X
ये TOP-6 एक्ट्रेस कभी नहीं गई स्कूल, लेकिन बॉलीवुड पर करती हैं राज

लखनऊ : पढ़ाई हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होती है वो चाहे बॉलीवुड स्टार हो या आम इंसान। कहते अच्छी तरह पढ़ाई करने के बाद सफलता अपने आप कदम चूमती है। पर ये बात बॉलीवुड अदाकाराओं पर फिट नहीं बैठती। बॉलीवुड की कुछ टॉप एक्ट्रेस जो अपने हुस्न से किसी को पागल बनाने का हुनर रखती है, पर वह असलियत में बहुत कम पढ़ी लिखी है। आइए हम आपको बताते है आपके फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्स कितनी पढ़ी लिखी है।

यह भी पढ़ें: अब बिना मेकअप के भी आप दिखेंगी सबसे अलग, फॉलो करें ये TIPS…

Image result for करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर जो की बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में दे चुकी है सिर्फ पांचवीं पास हैं। बॉलीवुड में कॅरियर बनाने के लिए उन्होंने छठी क्लास में ही स्कूल छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: वो 6 फिल्में जिन्हें पूरी फैमिली एक साथ देखती है लेकिन अलग-अलग

Image result for कटरीना कैफ

कैटरीना कैफ

'चिकनी चमेली' और 'काला चश्मा' जैसे आइटम सांग्स से धमाल मचाने वाली कैटरीना कैफ कभी स्कूल ही नहीं गई। दरअसल, वह ज्यादातर समय कभी लंदन तो कभी किसी दूसरे देश में रही। इस कारण वह स्कूल या कॉलेज नहीं जा पाई। उनकी स्‍कूल और कॉलेज की पढ़ाई सबकुछ घर पर हुई है।

यह भी पढ़ें: शहरों को मुंह चिढ़ाते स्लम्स, सरकार की योजनाओं पर भी सवाल

Image result for बिपाशा बासुÂ

बिपाशा बासु

बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु सिर्फ 12वीं पास हैं। वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती थीं। पर मॉडलिंग के ऑफर्स आने के बाद उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का प्लान कैंसिल कर दिया और सारा ध्यान अपना मॉडलिंग में लगा लिया।

Image result for सोनम कपूर

सोनम कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड में काम करने की चाह के चलते अपनी ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर पाई। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह बात कही की उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा यही है की वह अपनी ग्रेजुएशन कम्पलीट नहीं कर पाई।

Image result for दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने बैंगलोर के माउंट कारमेल में एडमिशन लिए था। पर वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई। उन्होंने इग्नू के शार्ट टर्म कोर्स में भी अप्लाई किया था पर बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने वह भी नहीं किया।

Image result for प्रियंका चोपड़ाÂ

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका एक क्रिमिनल सायकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं और उन्होंने इसलिए मुंबई के जयहिंद कॉलेज में दाखिला भी लिया था पर पढ़ाई नहीं कर सकीं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story