×

टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ने के लिए दूरदर्शन आज से शुरू करने जा रहा ये दमदार शो

कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरे देश में लागू लाकडाउन के बीच लोग अपने घरों में कैद है और बोर हो रहे है। लोगों की इस बोरियत को दूर करने के लिए दूरदर्शन ने अपने कई पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण फिर से शुरू कर दिया है।

Aditya Mishra
Published on: 18 April 2020 8:40 AM GMT
टीआरपी के सारे रिकार्ड तोड़ने के लिए दूरदर्शन आज से शुरू करने जा रहा ये दमदार शो
X

लखनऊ: कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरे देश में लागू लाकडाउन के बीच लोग अपने घरों में कैद है और बोर हो रहे है। लोगों की इस बोरियत को दूर करने के लिए दूरदर्शन ने अपने कई पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण फिर से शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में दूरदर्शन अब बच्चों का लोकप्रिय कार्यक्रम छोटा भीम आज शनिवार से फिर से शुरू करने जा रहा है। हालांकि अभी दूरदर्शन पर बच्चों के लिए अपने समय के मशहूर शक्तिमान सीरियल का प्रसारण किया जा रहा है।

दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों की लोकप्रियता को देखते हुए बच्चों के चैनल पोगो ने सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन के साथ समझौता किया है।

दूरदर्शन पर आएगा ‘श्रद्धा गांव की बेटी’, आप भी बन सकते हैं इस धारावाहिक का हिस्सा

ये भी पढ़ें...नहीं रहे ये दिग्गज एक्टर, ‘रामायण’ में निभाया था ये किरदार

बच्चों में छोटा भीम काफी लोकप्रिय

वॉर्नर मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क के इस चैनल ने डीडी नेशनल पर अब बच्चों के कार्यक्रम छोटा भीम का प्रसारण करने की मंजूरी दे दी है। बता दे कि बच्चों के बीच छोटा भीम की लोकप्रियता काफी अधिक है।

इस कार्यक्रम में ढोलकपुर में रहने वाले भीम और उसके मित्र की कहानी दिखाई गई हैं। जो अपने तमाम कारनामों से सच्चाई और बहादुरी का संदेश देता है।

छोटा भीम के प्रसारण की शुरुआत डीडी नेशनल पर शनिवार यानी 18 अप्रैल से दोपहर दो बजे होगी। इस संबंध में वॉर्नरमीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क में दक्षिण एशिया के एमडी सिद्धार्थ जैन की ओर से कहा गया है कि यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है।

हमारा मानना है कि पोगो का मनोरंजन से भरपूर, भरोसेमंद केंटेंट बच्चों का आनंद बढ़ाएगा और लाकडाउन की वजह से बाहर निकल कर नहीं खेल पा रहे बच्चों का भी थोड़ा मनोरंजन हो जायेगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवा वर्ग छोटा भीम का लुत्फ उठा पाएंगे।

रामायण के ‘मारीच’ ने कहा- ‘कोरोना वायरस को मिलकर हराना है’

बता दे कि लाकडाउन की घोषणा के बाद से ही डीडी नेशनल अपने लोकप्रिय और ऐतिहासिक टीवी शो का एक बार फिर से प्रसारण कर रहा है। लाकडाउन के कारण घरों में रहने को मजबूर लोग इन धारावाहिकों से अपना मनोरंजन कर रहे है।

दूरदर्शन इस समय अपने पुराने लोकप्रिय कार्यक्रमों रामायण, महाभारत, चाणक्य, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान जैसे कार्यक्रमों का फिर से प्रसारण कर रहा है। इसके साथ ही कई निजी चैनलों ने भी अपने पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू कर दिया है।

जिसमें स्टार टीवी चैनल पर महाभारत, देवों के देव महादेव और सिया के राम जैसे लोकप्रिय धारावाहिक शामिल है। इसमे दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों की लोकप्रियता एक बार फिर टीआरपी के नए रिकार्ड बना रहे है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story