×

नहीं रहे ये दिग्गज एक्टर, 'रामायण' में निभाया था ये किरदार

रामानंद सागर की 'रामायण' में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर का कैंसर के चलते निधन हो गया है। उनके निधन पर रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने शोक जाहिर किया है।

Shreya
Published on: 9 April 2020 11:07 AM GMT
नहीं रहे ये दिग्गज एक्टर, रामायण में निभाया था ये किरदार
X
नहीं रहे ये दिग्गज एक्टर, 'रामायण' में निभाया था ये किरदार

मुंबई: रामानंद सागर की 'रामायण' में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर का कैंसर के चलते निधन हो गया है। उनके निधन पर रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने शोक जाहिर किया है। साथ ही रामायण को देखने वाले तमाम फैन्स ने भी उनके निधन पर अपना दुख जाहिर किया है और उनके आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया है।

अरुण गोविल ने शोक प्रकट करते हुए लिखा कि...

अरुण गोविल ने शोक प्रकट करते हुए लिखा कि रामानंद सागर की 'रामायण' में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह एक बहुत ही उम्दा इंसान और एक सज्जन व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।



सुनील लहरी ने ट्वीट कर जाहिर किया दुख

वहीं रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारे सहयोगी श्री श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है, जिन्होंने रामायण में हमारे साथ सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करने की शक्ति दें ... RIP



यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, फोर्ब्स की लिस्ट में इतना स्थान

फैन्स ने भी जाहिर किया अपना दुख

वहीं उनकी निधन की खबर पर फैन्स ने भी अपना दुख जाहिर किया है। एक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब जबकि टीवी पर रामायण प्रसारित हो रही है तो यह खबर सुनकर बहुत धक्का लगा है। ऐसा लग रहा है कोई अपना हमें छोड़कर चला गया है। भगवान राम उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।



एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि, भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे,आजकल रामायण मै उन्हीं को देख रहे थे!!!



इसके अलावा भी तमाम यूजर्स ने ट्वीट कर उनकी आत्मा को शांति मिलने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: HDFC बैंक को लेकर बड़ी खबर, RBI ने लगाई बैंक के इन पदों की नियुक्ति पर रोक

टीवी पर हो रहा दोबारा हो रहा रामायण का प्रसारण

देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई। इस दौरान लोगों ने ये मांग की कि अगर घर में बैठे हैं तो रामायण का प्रसारण कर दिया जाए। लोगों की इस बात ने इतनी तूल पकड़ ली कि आखिरकार लोगों की बात मानते हुए दूरदर्शन पर रामायण धारावाहिक का प्रसारण एक बार फिर से शुरु कर दिया गया। ये शो रोज सुबह और रात को 9 बजे टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सावधान गैस कनेक्शन धारक: जल्द कर लें बुकिंग, नहीं तो होगी परेशानी

Shreya

Shreya

Next Story