×

टीवी इंडस्ट्री को झटका, सुशांत के बाद अब इस एक्टर ने किया सुसाइड

सुशांत सिंह राजपूत  की मौत के बाद लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया है। खबर है कि कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा अपने होमटाउन मंड्या (कर्नाटक) में मृत पाए गए है। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 July 2020 3:07 PM GMT
टीवी इंडस्ट्री को झटका, सुशांत के बाद अब इस एक्टर ने किया सुसाइड
X

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग उबरे भी नहीं थे कि एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया है। खबर है कि कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा अपने होमटाउन मंड्या (कर्नाटक) में मृत पाए गए है। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

यह पढ़ें...Dil Bechara trailer ने बनाया नया रिकॉर्ड, Sushant singh rajpoot की आख़िरी फ़िल्म रिलीज़ से पहले हिट

सुशील गौड़ा को कन्नड़ टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में काम करने के लिए जाना जाता है। वो कन्नड़ फिल्म 'सलगा' में भी नजर आने वाले थे। इस फिल्म में वो पुलिस का रोल निभा रहे थे। सुशील खुद को कन्नड़ सिनेमा में मुकाम पाना चाहते थे और वे एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी काम किया करते थे। एक के बाद एक इस तरह मनोरंजन जगत के सितारों का जाना सभी के लिए धक्का है।

दुनिया विजय ने फेसबुक पर लिखा

सुशील की मौत पर दुख जताते हुए दुनिया विजय ने फेसबुक पर लिखा, ''जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगा था। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें छोड़ कर चला गया। सुसाइड करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। केवल कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए इस वक्त मजबूत होकर रहने की जरूरत है।

यह पढ़ें...वरुण-सारा की फिल्म: फैंस के लिए खुशखबरी, ‘कुली नं 1’ को लेकर बड़ा एलान

मनोरंजन जगत के लिए ये साल बहुत अच्छा नहीं रहा है। पिछले कुछ महीनों में अब तक कई सीनियर और जूनियर कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी तो हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से सरोज खान का निधन हो गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story