×

ये एक्ट्रेस है करोड़पति! जानें कैसे की इसने इतनी कमाई

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत को आज हर कोई जनता है। उन्हें किसी भी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है। वो अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

Roshni Khan
Published on: 24 Aug 2023 12:08 PM GMT
ये एक्ट्रेस है करोड़पति! जानें कैसे की इसने इतनी कमाई
X

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत को आज हर कोई जनता है। उन्हें किसी भी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है। वो अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। राखी अपने डांस और वीडियो की वजह से भी सुर्खियों में रहती है। राखी को फिल्मों में काफी कम बार देखा जाता है। लेकिन फिर भी वो करोड़ों की मालकिन है।

ये भी देखें:जल्द होने जा रहा है ये काम, तो क्या भारत होगा सबसे आगे…

आप लोग अक्सर देखते हैं कि राखी सोशल मीडिया पर उल्टे सीधे बयानबाजी करती रहती है। इसलिए सभी समझते हैं कि उनके के पास कोई काम नहीं है इसीलिए वह यह सब करती है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर राखी की कमाई के कौन-कौन से स्रोत हैं।

30 करोड़ रुपए की संपत्ति मौजूद है राखी सावंत के पास

असल में राखी के पास पैसा अपने वीडियोज आदि से आता है। इसके अलावा उन्हें छोटे मोटे एड्स भी मिल जाते हैं। उनके पास मुंबई में एक फ्लैट और ऑफिस हैं और आप उनकी फ्लैट की कीमत सुन कर चौंक जाएगे। उसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा बताइए जा रही है। उनके पास अपनी खुद की ‘Ford Endeavour’ कार भी है।

उन्होंने अपना पैसा शेयर और बांड्स में भी लगा रखा है और इसी के चलते भी राखी काफी कमा लेती है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि राखी के पास अभी 30 करोड़ रुपए की संपत्ति मौजूद है। वो कमाई का कोई ना कोई तरीका ढूंढ़ निकालती है और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी वे काफी तगड़ी रकम लेती है।

ये भी देखें:हरियाणा चुनाव: राजनाथ का कांग्रेस पर तीखा वार, अनुच्छेद 370 पर पूछा ये बड़ा सवाल

वो चर्चा में बने रहने के लिए अक्सर कोई ना कोई रास्ता निकाल लेती है जिस वजह से उनकी पापुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा होता है। कुछ टाइम पहले ही उन्होंने बताया था कि उन्होंने शादी कर ली है। इससे पहले दीपक कलाल के साथ लेकर भी राखी ने खूब कंट्रोवर्सी में बनी हुई थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story