×

यूपी का ये छोरा बॉलीवुड में मचा रहा धमाल, कहानी है बड़ी दिलचस्प

उत्तर प्रदेश के ऐसे बहुत एक्टर है जो अपनी एक्टिंग से बहुत ही लोगों का दिल जीता होगा लेकिन आज हम उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले योगेश त्र‍िपाठी के बारे में बताने जा रहे है।

Roshni Khan
Published on: 28 Jan 2020 11:22 AM GMT
यूपी का ये छोरा बॉलीवुड में मचा रहा धमाल, कहानी है बड़ी दिलचस्प
X

मुंबई: उत्तर प्रदेश के ऐसे बहुत एक्टर है जो अपनी एक्टिंग से बहुत ही लोगों का दिल जीता होगा लेकिन आज हम उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले योगेश त्र‍िपाठी के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होने अपनी जबरजस्त एक्टिंग से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे है जिन्हें लोग दरोगा 'हप्‍पू सिंह' के रूप में जानते हैं। आज हम आपको उनके संघर्ष की कहानी के बारे में बताने जा रहे है।

ये भी पढ़ें:83 की मौत: अफगानिस्तान में क्रैश विमान पर तालिबान का सनसनीखेज बयान, US…

भाबीजी घर पर हैं' एंड टीवी का सबसे लोकप्र‍िय शो है इस शो के सबसे चर्च‍ित कलाकार 'हप्‍पू सिंह' को आज सभी लोग जानते है हप्पू सिंह के 'अरे दादा..', प्रेग्‍नेंट बीवी और नौ नौ ठईया बच्‍चे जैसे डायलॉग्‍स दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते है। उनका असली नाम योगेश त्रिपाठी है।

योगेश त्रिपाठी के बारे में कुछ खास बातें-

अपने अंदाज, लुक और संवाद के चलते लोकप्र‍ियता के शिखर पर पहुंचे है। उनका यहां तक पहुंचना काफी संघर्ष भरा हुआ है। योगेश त्र‍िपाठी के सामने दो चुनौतियां थीं।

पहली ये उनके परिवार में सब टीचर हैं और ये एक्‍टर बनना चाहते थे। उनकी एक्टिंग के काम से परिवार वाले सहमत नही थे । दूसरी ये थी कि योगेश उत्‍तर प्रदेश के झांसी के नजदीक छोटे से कस्‍बे राठ में रहते है। यहां पर अपने हुनर को निखारना उनके लिए आसान नहीं था।

आपको बता दें कि योगेश त्र‍िपाठी अपने घर में सबसे छोटे बेटे हैं। बचपन से उनका शौक एक्‍ट‍िंग में था। अपने इस एक्टिंग के सपने को लेकर पहले वो लखनऊ गए और थिएटर ज्‍वाइन किया।

2005 में वह प्रोफेशनल एक्‍ट‍िंग सीख कर मुंबई आए। तकरीबन दो साल तक लगातार ऑडिशन देते और रिजेक्ट हो जाते। इतने प्रयास के बाद उन्‍हें कुछ विज्ञापन में काम मिल गया था।

योगेश त्र‍िपाठी 'Chlormint' के विज्ञापन में पहली बार नजर आए टीवी पर-

योगेश त्र‍िपाठी पहली बार 'Chlormint' के विज्ञापन में नजर आए थे। इसी दौरान उन्‍होंने 47 विज्ञापन में काम किया है। इसके बाद उन्‍हें सबसे पहले सब टीवी के शो FIR में काम करने का मौका मिला था और यहीं से उनके काम को नोट्स किया जाने लगा। 2015 में एंड टीवी के शो 'भाबीजी घर पर हैं' में दरोगा हप्पू सिंह के रोल के लिए उन्‍हें चुना गया। इस रोल ने मानो उनकी किस्मत को बदल कर रख दिया हो।

'भाबीजी घर पर हैं' के एक एपिशोड के लिए योगेश त्र‍िपाठी 35 हजार रुपये फीस लेते हैं। आपको बता दें कि इस शो का कोई भी एपिशोड 'हप्‍पू सिंह' के सीन के बिना पूरा नहीं होता है। दर्शकों को भी उनके सीन का बेसब्री से इंतजार रहता है।

ये भी पढ़ें:केजरीवाल ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप कहा- आपके बेटे को हराने के लिए…

एक्टिंग के चलते योगेश त्रिपाठी को स्‍टेशन पर ही बितानी पड़ती थी पूरी रात-

इस शो में हप्‍पू सिंह जिस भाषा का प्रयोग करते हैं वो बुंदेलखंडी है और इसी वजह से वो इतने शानदार तरीके से बोल लेते हैं। क्योंकि वह खुद बुंदेलखंड से आते हैं। लखनऊ में बीएससी की पढ़ाई के बाद वो कोचिंग क्‍लास का बहाना बना कर लगाकर थिएटर जाते थे। मुंबई जाने के बाद कई बार ऐसा हुआ कि योगेश त्रिपाठी को स्‍टेशन पर ही अपनी पूरी रात बितानी पड़ती थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story