×

अनुष्का और विराट के तलाक की खबर वायरल, ट्विटर पर फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन

अनुष्का के खिलाफ उन्होंने मामला भी दर्ज कराया और फिर विराट कोहली से मांग की थी कि वो अनुष्का शर्मा तलाक दे दें क्योंकि वो देश के लिए खेलते हैं और सच्चे देशभक्त हैं

suman
Published on: 6 Jun 2020 6:41 AM GMT
अनुष्का और विराट के तलाक की खबर वायरल, ट्विटर पर फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन
X

मुंबई : कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा की जोड़़ी को लोग पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर कभी कुछ भी ट्रेंड हो सकता है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला, जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा के अलगाव की खबर ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी। #VirushkaDivorce के साथ लोग कॉमेंट कर रहे थे तो इस हॉट कपल के फैन्स ने करारा जवाब दिया। विरुष्का के फैन्स ने मजेदार मीम्स बनाकर अपने पसंदीदा क्रिकेटर विराट और अनुष्का शर्मा सपॉर्ट किया।



यह पढ़ें...कोविद केयर फंड में बड़ा घोटाला! सरकार के पैसों का ऐसे हो रहा गलत इस्तेमाल

कारण ये हैं...

बता दें कि पाताललोक' में कई ऐसे विवादित बोल और सीन दिखाए गए हैं जिसके चलते भाजपा अनुष्का शर्मा से काफी खफा हो गई है। ये विवाद तब और बढ़ गया भाजपा विधायक नंदकिशोर गुज्जर ने विराट कोहली से सच्चे देशभक्त होने के नाते अनुष्का शर्मा को तलाक देने की मांग की थी। इस बात को हफ्ते भर भी नहीं हुए थे कि शुक्रवार देर रात ट्विटर पर #VirushkaDivorce ट्रेंड करने लगी।









यह पढ़ें..’कुर्सियों पर बैठते हो ! आग तो तुम्हारी कुर्सियों के नीचे सुलग रही है‘





suman

suman

Next Story