×

विवेक ओबरॉय ने विवादित मीम डिलीट किया और मांगी माफी

विवेक ने एकसाथ दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंउने लिखा, 'कभी-कभी किसी को पहली बार में जो मजेदार और हानिरहित लगता है, वैसा दूसरों को शायद नहीं लगता। मैंने पिछले 10 साल, 2000 से ज्याजदा असहाय लड़कियों के सशक्तिकरण में बिताए हैं। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।'

Roshni Khan
Published on: 21 May 2019 5:33 AM GMT
विवेक ओबरॉय ने विवादित मीम डिलीट किया और मांगी माफी
X

मुंबई: एक्टर विवेक ओबरॉय ने एग्जिट पोल्स को लेकर ऐक्ट्रे स ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर किया। जिस वजह से उनकी काफी आलोचना हुई है लेकिन ऐक्टर ने मंगलवार सुबह माफी मांग ली। इसके साथ ही उन्होनें जो मीम शेयर किया था, उसे भी डिलीट कर दिया।

टॉप कॉमेंट

विवेक भाई गधे हो क्या जबकि तुम्हें पता है की औरतो, स्त्रियों के पक्ष में सारे कानून है व मर्द के पक्ष में कुछ नही, तब भी ऐसे चीज लिखते हो जो उल्टा पड़ ताए। भाई आजकल देशा की हालात ये ...+

ये भी देंखे:नतीजों से पहले मायावती की बड़ी कार्रवाई, करीबी नेता को बसपा से किया बर्खास्त

विवेक ने एकसाथ दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंउने लिखा, 'कभी-कभी किसी को पहली बार में जो मजेदार और हानिरहित लगता है, वैसा दूसरों को शायद नहीं लगता। मैंने पिछले 10 साल, 2000 से ज्याजदा असहाय लड़कियों के सशक्तिकरण में बिताए हैं। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।'

वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होनें लिखा, 'अगर मीम पर मेरे रिप्ला ई से एक भी महिला आहत हुई है तो इसमें सुधार की जरूरत है। माफी मांगता हूं। ट्वीट डिलीट कर दिया है।'

विवाद वाले ट्वीट में क्या था?

सोमवार दिन में विवेक ओबेरॉय ने तीन तस्वीरों वाला एक मीम अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। मीम तीन हिस्सों- ऑपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा था। ऑपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही थीं, एग्जिट पोल में विवेक ओबेरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ नजर आ रही थीं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी को मीम में इस तरह से प्रदर्शित करने को लेकर ओबेरॉय न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए महिला और बच्ची का अपमान मानते हुए नोटिस भेज दिया।

ये भी देंखे:गुप्त ज्ञान! सोने से पहले जपें बजरंग बली के ये 12 नाम, देव-दानव रहेंगे दूर

ओबेरॉय ने अपनी सफाई में क्या कहा था?

इससे पहले मामला बढ़ने पर विवेक ओबेरॉय ने कहा था, 'अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मैं माफी मांग लूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है। इसमें गलत ही क्या है? किसी ने एक मीम ट्वीट किया और मैं उस पर हंस पड़ा।'

बॉलिवुड अभिनेता ने कहा था, 'मुझे नहीं मालूम कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं। किसी ने मुझे एक मीम भेजा था। मैं हंसा और उस व्यक्ति की रचनात्मकता की तारीफ की। अगर कोई आप पर हंसता है तो आपको इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।'

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story