×

गंदी बात पर ऐसे बेइज्जत हुए विवेक ओबेरॉय, अब बिग बी ने भी दी नसीहत

विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित मीम सोमवार को ट्विटर पर रीशेयर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटी से लेकर आम यूजर्स ने विवेक ओबेरॉय को खरी खोटी सुनाई।

Dharmendra kumar
Published on: 15 March 2023 2:50 PM GMT (Updated on: 15 March 2023 2:48 PM GMT)
गंदी बात पर ऐसे बेइज्जत हुए विवेक ओबेरॉय, अब बिग बी ने भी दी नसीहत
X

मुंबई: विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित मीम सोमवार को ट्विटर पर रीशेयर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटी से लेकर आम यूजर्स ने विवेक ओबेरॉय को खरी खोटी सुनाई। कई एक्टर और एक्ट्रेस खुलकर विवेक ओबेरॉय को नसीहत देते नजर आ रहे हैं।

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर किए गए कमेंट पर अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने हालांकि विवेक ओबेरॉय तो सीधे तौर पर संबोधित नहीं किया है, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट साझा कर उसी मामले पर अपना दृष्टिकोण अप्रत्यक्ष तौर पर रखा है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली में कस्टम विभाग ने 2 करोड़ 30 लाख रु के विदेशी मुद्रा को किया जब्त

सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है,’Social मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो !! ~ ab rj'



सोशल मिडिया पर उनके कमेंट के लिए सोनम कपूर, कीर्ति खरबंदा, उर्मिसा मांतोड़कर समेत कई कलाकारों ने विरोध जताया और उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ें...जानिए पत्रकारिता के पहले पुरुष देवर्षि नारद मुनि के जीवन का रहस्य…..

इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले को संज्ञान में लिया। शुरुआत में माफी मांगने से मना कर रहे विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को इस पर माफी मांग ली और ट्वीट को डिलीट कर दिया।

इस विवाद की वजह से एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (स्माइल फाउंडेशन) ने विवेक ओबेरॉय को कार्यक्रम से दूर कर दिया। विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट में शामिल होना था।

बता दें कि विवेक ने ट्वीट किया था कि मेरी मंशा किसी को तकलीफ पहुंचाने की नहीं थी। उन्‍होंने लिखा कि अगर मेरे मीर को लेकर किसी भी महिला को आपत्‍त‍ि है तो मैं इसके ल‍िए मांफी मांगता हूं और ट्वीट डिलीट करता हूं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story