×

ये क्या! मौनी रॉय पर ऐसें आरोप लगे जो फिल्म से हुईं बाहर.....

टीवी की 'नागिन' से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने बॉलीवुड में अभी एक ही फिल्म की है। पहली फिल्म में वो इडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। ये फिल्म थी 'गोल्ड'।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Jun 2019 8:12 AM GMT
ये क्या! मौनी रॉय पर ऐसें आरोप लगे जो फिल्म से हुईं बाहर.....
X

मुम्बई: टीवी की 'नागिन' से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने बॉलीवुड में अभी एक ही फिल्म की है। पहली फिल्म में वो इडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। ये फिल्म थी 'गोल्ड'।

वहीं इसके तुरंत बाद ही उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने करियर की दूसरी फिल्म भी मिल गई लेकिन करियर के शुरुआती दौर में ही उन्हें ऐसा झटका मिला है जिससे उन्हें आगे फिल्में मिलने में मुश्किलें हो सकती हैं। मौनी को अपनी दूसरी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

यह भी देखें... जेसन होल्डर ने बताया गेल, रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे

हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'बोले चूड़ियां' की। इस फिल्म में नवाज के अपोजिट मौनी रॉय नजर आने वाली थी। वहीं हाल ही में कई रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि मौनी को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

इन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेकर्स ने उन पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है। मेकर्स का आरोप है कि ये अभिनेत्री समय से रीडिंग सेशन में भी नहीं पहुंचती थीं। इस वजह से मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया है।

'बोले चूड़ियां' के मेकर्स ने बताया कि 'मौनी रॉय डेट्स को लेकर परेशान कर रही हैं।' वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि 'हममें से किसी ने भी मौनी के साथ गलत बर्ताव नहीं किया है। वो स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए दिए गए समय से 3 घंटे देरी से पहुंची थीं। मौनी रॉय का बर्ताव गैर-जिम्मेदाराना रहा हैं।'

मौनी रॉय ने खुद तो इस मामले में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके प्रवक्ता ने इस मामले पर जवाब दिया है। उनका कहना है कि 'गैर-जिम्मेदार होने के आरोप बिल्कुल गलत हैं। मौनी रॉय ने इससे पहले कई फिल्में की हैं और लोगों ने प्रोफेशनल व्यवहार को सराहा है। हमारे पास बहुत सारे मेल और मैसेज हैं जो ये साबित कर देंगे कि उन पर लगे आरोप गलत हैं।'

यह भी देखें... Kangana Ranaut के खिलाफ ये भड़कीला बयान देने पहुंचे आदित्य पंचोली

कुछ समय पहले ही इस फिल्म की घोषणा हुई थी। इसके साथ ही मौनी और नवाज का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया था। मौनी फिल्म ब्रहमास्त्र में नज़र आने वाली हैं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर को इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी मौनी रॉय अहम किरदार में हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी। मौनी रॉय बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें सलमान बहुत मानते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story