×

Khusi Kapoor: क्यों जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी रहती हैं लाइमलाइट से दूर, क्या इन्हें नहीं पसंद बॉलीवुड की चमक-धमक

Khusi Kapoor Inside Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की वीडियो तो आए दिन वायरल होती रहती है, लेकिन उनकी छोटी बहन लाइमलाइट से ज्यादातर दूर ही रहना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं क्यों?

Ruchi Jha
Published on: 5 July 2023 1:06 PM GMT
Khusi Kapoor: क्यों जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी रहती हैं लाइमलाइट से दूर, क्या इन्हें नहीं पसंद बॉलीवुड की चमक-धमक
X
Khusi Kapoor Inside Story (Image credit: Instagram)

Khusi Kapoor Inside Story: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर भी अपनी मां की तरह इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं। वहीं, उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद भी जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर लाइमलाइट से ज्यादातर दूर ही रहना पसंद करती हैं। हालांकि, एक एक्ट्रेस का लाइमलाइट से दूर रहना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन खुशी इस चमक-धमक से अक्सर दूर रहना ही पसंद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों है?

खुशी कपूर का उड़ता है मजाक

दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में खुशी कपूर ने बताया था कि उन्हें काफी छोटी उम्र से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, जिससे वह खुद को लेकर कभी-कभी कॉन्फिडेंट नहीं हो पाती हैं। खुशी ने कहा, ''मैं अपनी मम्मी और बहन की तरह नहीं लगती हूं तो इसलिए लोग मेरा कई बार मजाक बनाते हैं। कभी-कभी इससे मेरे खाने और मेरे कपड़े पहनने के तरीके पर भी असर पड़ता है। मुझे समझ नहीं आता कि मैं इसे कैसे हैंडल करूं। मैं बहुत ज्यादा शर्मीली हूं और जब मुझे लेकर कोई कमेंट करता है, तो मुझे अजीब लगता है।'' खुशी की इन बातों से यह तो क्लियर है कि यही कारण है कि वह ज्यादातर मीडिया को इंग्नोर करने की कोशिश करती हैं और लाइमलाइट से दूर बनी रहती हैं।

बहन जान्हवी संग क्यूट बॉन्ड शेयर करती हैं खुशी

जान्हवी कपूर और उनकी प्यारी छोटी बहन खुशी कपूर एक-दूसरे संग बेहद प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। खुशी कई बार बता चुकी हैं कि एक बड़ी बहन होने के नाते जान्हवी-खुशी को काफी स्पोर्ट करती हैं और जब भी उन्हें मुश्किल होती है, तो वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं। हालांकि, दोनों बहनों के बीच लड़ाई भी खूब होती है। जी हां, एक्ट्रेस कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि दोनों में कभी कपड़ों को लेकर तो कभी किसी चीज को लेकर खूब लड़ाई होती है, लेकिन दोनों एक-दूसरे से प्यार भी बहुत करते हैं।

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी दोनों बहनें

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर नजर आएंगेष। वहीं, वह फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन संग नजर आएंगी। खुशी कपूर की बात करें, तो वह बहुत जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वो 'द अर्जीच' में नजर आने वाली हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story