×

क्यों टूट गया मलाइका अरोड़ा का दिल! कहाँ गये अर्जुन कपूर?

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ मलाइका का नाम तो काफी पहले से जुड़ रहा है, वहीं आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी खबरें आती रहती हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 11 May 2019 5:41 AM GMT
क्यों टूट गया मलाइका अरोड़ा का दिल! कहाँ गये अर्जुन कपूर?
X

मुम्बई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ मलाइका का नाम तो काफी पहले से जुड़ रहा है, वहीं आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। हालांकि इन दोनों ने कभी मीडिया के सामने कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला...हां हिंट कई बार दी है।

यह भी देखें... वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ अपाचे गार्जियन अटैक हेलिकॉप्टर

बीते दिनों अर्जुन कपूर ने खुद ही कह दिया कि वो शादी के लिए अभी काफी वक्त लेंगे। फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। अब हाल ही में मलाइका का दिल टूटने की खबरें आ रही हैं। वो भी उनकी एक टी-शर्ट की वजह से।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में मलाइका योगा क्लास से बाहर आती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर में सबसे खास है मलाइका का टॉप... इस टॉप पर टूटा हुआ दिल बना है।

इसके साथ ही कुछ लिखा भी है। मलाइका की इस तस्वीर को उनके कई फैन क्लब ने शेयर किया है। जिस पर फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या उनका दिल अर्जुन कपूर ने तोड़ा है?

पहनी थी LOVE वाली टी-शर्ट-

यह भी देखें... किम कर्दाशियां चौथी बार बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेबी बॉय का जन्म

मालूम होता है कि मलाइका अपना दिल टी-शर्ट पर पहनकर चलती हैं। जब मलाइका-अर्जुन के शादी की खबरें आना शुरू हुई थीं, तब मलाइका सफेद रंग की टी-शर्ट में नजर आई थीं। इस टीशर्ट पर पूरा दिल बना हुआ था और 'LOVE' लिखा हुआ था। इस टी-शर्ट को भी हर कोई अर्जुन कपूर से जोड़कर देखा जा रहा था।

मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अपनी 18 साल पुरानी शादी खत्म कर अरबाज खान से तलाक लिया था। इस तलाक की खबर ने इन दोनों के साथ-साथ फैंस को भी हिलाकर रख दिया था। जहां एक तरफ मलाइका और अर्जुन को लेकर शादी की अफवाहें उड़ती रहती हैं।

वहीं दूसरी तरफ अरबाज खान भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आते रहते हैं, यानी की अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story