×

KBC: कई विजेता बनें करोड़पति, लेकिन होते हैं लखपति, सच जान चौंक जाएगे आप

"कौन बनेगा करोड़पति" शो से जीती हुई राशि पर भी टैक्स देनदारी बनती है। यही वजह है कि एक करोड़ जीतने के बाद भी विजेता को पूरे एक करोड़ नसीब नहीं होते हैं। दरअसल, जीती गई राशि पर विजेता को टैक्स चुकाना पड़ता है। शो के दौरान जीती गई रकम सीधे खाते में भेजी जाती है, लेकिन इस राशि में कटौती होती है।

Newstrack
Published on: 22 Dec 2020 12:18 PM GMT
KBC: कई विजेता बनें करोड़पति, लेकिन होते हैं लखपति, सच जान चौंक जाएगे आप
X
KBC: कई विजेता बनें करोड़पति, लेकिन होते हैं लखपति, सच जान चौंक जाएगे आप

मुंबई: 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी जगत का सबसे फेमस रियलिटी शो है। पिछले दो दशक से शो ने ना सिर्फ का मनोरंजन किया है, बल्कि लोगों का ज्ञानबढ़ाने में भी मदद की है। इन दो दशकों में देश के कई लोगों को करोड़पति बनने का मौका भी मिला। इस शो से बहुत लोग करोड़पति बन कर गए हैं, लेकिन हकीकत में इन्हें इतनी राशि नहीं मिलती। ऐसा क्यों, आइए जानते हैं...

जीती गई राशि पर विजेता को देना पड़ता है टैक्स

"कौन बनेगा करोड़पति" शो से जीती हुई राशि पर भी टैक्स देनदारी बनती है। यही वजह है कि एक करोड़ जीतने के बाद भी विजेता को पूरे एक करोड़ नसीब नहीं होते हैं। दरअसल, जीती गई राशि पर विजेता को टैक्स चुकाना पड़ता है। शो के दौरान जीती गई रकम सीधे खाते में भेजी जाती है, लेकिन इस राशि में कटौती होती है। इसके बाद ही ये कंटेस्टेंट के खाते में जाती है। जीती हुई रकम पर भारी भरकम 30 फ़ीसदी टैक्स लगता है। यह नियम केवल एक करोड़ रुपए पर लागू नहीं होता है, बल्कि यदि कोई कंटेंस्टेंट सिर्फ 10 हजार रुपए भी जीतता है, तो भी उसे 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा।

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड में कैंसर: इन सेलेब्स ने दी बीमारी को मात, इंडस्ट्री में की दमदार वापसी

सेक्शन 194 बी के तहत लगता है टैक्स

मान लीजिए कि कोई प्रतियोगी 1 करोड़ रुपए जीतता है, तो इनामी राशि के रूप में उसे 1 करोड़ रूपए ही दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें ये पैसा TDS कट के मिलता है। इनकम टैक्स के सेक्शन 194 बी के मुताबिक, प्रतियोगी को 30 फीसदी टैक्स चुकाना पड़ता है। मतलब एक करोड़ रुपए पर 30 लाख रुपए काट लिए जाएंगे। यही नहीं, जीती गई रकम पर टेक्स्ट के अलावा 4 प्रतिशत सेस भी चुकाना पड़ता है। मतलब कुल मिलाकर प्रतियोगी को 31.20 फ़ीसदी टैक्स देना पड़ता है।

kbc

30 प्रतिशत तक देना होता है टैक्स

किसी भी रियलिटी शो से जीती गई राशि को सेक्शन 56 के तहत 'Income from Other Sources' पर दिखाया जाता है। अगर कोई प्रतियोगी केबीसी से एक करोड़ जीता है, तो उसे 30 परसेंट तक टैक्स देना होता है। अगर कोई केबीसी से 50 लाख से एक करोड़ तक जीतता है, तो उसे 10 फीसदी सरचार्ज भी देना पड़ता है। वहीं, अगर कोई एक करोड़ से ज्यादा राशि ले जाता है, तो उसे 15 प्रतिशत का सर चार्ज देना पड़ेगा। इस हिसाब से जीतने वाले प्रतियोगी को नियमों के अनुसार, करीब 30 फीसदी टैक्स, 4 फीसदी एजुकेशनल सेस प्लस 10 फीसदी सर चार्ज चुकाना होता है। उसके बाद प्रतियोगी के पास नेट रकम बचती है। इसके हिसाब से आप हर अमाउंट की गणना खुद ही कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने पहले बनाया करियर, फिर की शादी, अब ऐसी है लाइफ

2000 से ही चलाता आ रहा है केबीसी

जैसा कि केबीसी साल 2000 से ही लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है और इस शो को लोग आज भी पसंद करते है। यह शो न केवल लोगों को इंटरटेन करता है, बल्कि ज्ञान बांटने का भी काम करता है, यह वजह है कि लोग इसे आज भी पसंद करते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story