तो ये है भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव के झगड़े की वजह, सच आया सामने

Yamini Singh-Khesari Lal Controversy: अवॉर्ड नाइट के बाद भोजपुरी की हॉट जोड़ी खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के बीच भी दरारें पैदा हो गईं हैं और अब इसकी वजह भी सामने आ चुकी है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Aug 2023 7:34 AM GMT
तो ये है भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव के झगड़े की वजह, सच आया सामने
X
Yamini Singh-Khesari Lal Controversy (Photo- Social Media)
Yamini Singh-Khesari Lal Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों अपने विवादों के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक तरफ रानी चटर्जी कुछ लोगों पर निशाना साध रहीं हैं, वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह भी सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे पोस्ट शेयर कर रहीं हैं, जैसे उन्हें किसी ने धोखा दिया हो। वैसे भोजपुरी की गलियारों में खबरें तेज हैं कि हाल ही में हुए अवॉर्ड नाइट के बाद इंडस्ट्री का नजारा बेहद बदल गया है। जी हां!! वहीं इसी अवॉर्ड नाइट के बाद भोजपुरी की हॉट जोड़ी खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के बीच भी दरारें पैदा हो गईं हैं और अब इसकी वजह भी सामने आ चुकी है।

इस वजह से यामिनी सिंह और खेसारी लाल के बीच हुआ झगड़ा

भोजपुरी की दुनिया में इन दिनों खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के बीच हुई अनबन ने तुल पकड़ा हुआ है, और अबतक वजह साफ नहीं हो पाई है कि आखिर किस वजह से यामिनी और खेसारी के बीच लड़ाई हुई। वहीं खेसारी और यामिनी के फैंस भी दो गुटों में बंट चुकें हैं, अबतक जहां फैंस दोनों को साथ में प्यार देते थे, वहीं अब यामिनी के फैंस यामिनी को और खेसारी के फैंस खेसारी को सपोर्ट कर रहें हैं।
खेसारी और यामिनी सिंह के झगड़े को लेकर बहुत सी बातें सामने आ रहीं हैं। उन्हीं में से एक वजह जो सामने आ रही है उसके मुताबिक यामिनी सिंह ने खेसारी के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था। यह भी एक वजह हो सकती है खेसारी और यामिनी सिंह के झगड़े की वजह। यामिनी सिंह ने खेसारी के साथ काम ना करने के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैंने खेसारी सर के साथ 5 फिल्में और 11 गाने किए हैं, फिर मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी लोग हमें ही बार-बार देखकर बोर हो जाएं।"

खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह को किया ब्लॉक

अभिनेता खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है, जिसके बाद से ही दोनों के बीच के अनबन की खबरें सामने आने लगीं हैं। हालांकि अबतक लड़ाई की असली वजह सामने नहीं आई है। वहीं यामिनी सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट शेयर कर रहीं हैं, जैसे वह किसी को डेडिकेट करना चाह रहीं हों, वहीं फैंस यामिनी सिंह के सपोर्ट में खड़े हुए हैं और उन्हें अपना प्यार भेज रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story