Bhojpuri Star: क्या भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार की दूसरी शादी खतरे में? इस वीडियो में खुल गई पोल

Bhojpuri Superstar Yash Kumarr: भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार एकबार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, उनके लेटेस्ट वीडियो को देख कयास लग रहें हैं कि क्या उनकी दूसरी शादी भी खतरे में है?

Shivani Tiwari
Published on: 2 Aug 2023 5:14 AM GMT
Bhojpuri Star: क्या भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार की दूसरी शादी खतरे में? इस वीडियो में खुल गई पोल
X
Bhojpuri Superstar Yash Kumarr (Photo- Social Media)
Bhojpuri Superstar Yash Kumarr: भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "चाची नंबर वन" को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यश कुमार भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। यश कुमार एकबार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, उनके लेटेस्ट वीडियो को देख कयास लग रहें हैं कि क्या उनकी दूसरी शादी भी खतरे में है?

यश कुमार ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी स्टार यश कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह रोजाना अपने कई वीडियो शेयर करते हैं। कभी अपने को-स्टार के साथ कॉमेडी वीडियो शेयर करते हैं तो कभी अपनी पत्नी निधि झा के साथ मजेदार वीडियो शेयर करते हैं। उन्होंने अपना जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी पत्नी निधि झा दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो में निधि झा बेहद गुस्से में नजर आ रहीं हैं, और वह यश कुमार को मारने के लिए दौड़ रहीं हैं।

क्या यश कुमार से नाराज हैं पत्नी निधि झा

भोजपुरी अभिनेता यश कुमार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी पत्नी निधि झा बेहद गुस्से में नजर आ रहीं हैं। लेकिन जैसा आप सोच रहें हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। यश कुमार और निधि झा के रिश्ते के बीच सब ठीक है, उन्होंने बस एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया है, जिसमें यश कुमार ऐसा कुछ कह देते हैं कि उनकी पत्नी उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ती हैं। इस वीडियो को देख आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
देखें वीडियो -
View this post on Instagram

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

पत्नी निधि झा से बेहद प्यार करते हैं यश कुमार

अभिनेता यश कुमार अपनी दूसरी पत्नी निधि झा से बेहद प्यार करते हैं। यश और निधि दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। बताते चलें कि निधि झा और यश कुमार साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं इनकी लव स्टोरी के बारे में आपको बताएं तो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। यश कुमार पहले से शादीशुदा थे, फिर भी इनका दिल निधि झा पर फिसल गया था। साल 2018 में यश कुमार ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया और फिर निधि झा के साथ अपने रिश्ते की नई शुरुआत की।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story