×

दंगल गर्ल की बेज्जती: फिर पकड़ी वही राह, कभी धर्म के नाम पर छोड़ा था बॉलीवुड

दंगल फेम जायरा वसीम इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। जायरा वसीम ने कहा था कि मैं इन सबसे अल्लाह से दूर हो रही हूं इसलिए बॉलीवुड को छोड़ रही हूं।

Shreya
Published on: 9 Sep 2019 7:38 AM GMT
दंगल गर्ल की बेज्जती: फिर पकड़ी वही राह, कभी धर्म के नाम पर छोड़ा था बॉलीवुड
X

मुुम्बई: दंगल फेम जायरा वसीम इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। जायरा वसीम ने कहा था कि मैं इन सबसे अल्लाह से दूर हो रही हूं इसलिए बॉलीवुड को छोड़ रही हूं। जायरा वसीम के इस फैसले से उनके फैन्स को काफी झटका लगा था। इस वजह से जायरा काफी सुर्खियों में भी रही थीं। एक बार फिर से वो सुर्खियों में छाईं हुई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के दौरान की एक पिक्चर शेयर की है। जिसमें प्रियंका, फरहान, जायरा और रोहित सरफ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी बीच पर मौजूद हैं। इस पिक की वजह से जायरा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री जायरा वसीम ने एक्टिंग को बताया धर्म के रास्ते में रोड़ा

सोशल मीडिया पर लोग जायरा की इस पिक के बाद उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, जायरा वसीम वहां क्या कर रही हैं जब धर्म के नाम पर बॉलीवुड को छोड़ चुकी हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे लगा था कि वो कोई नन या उसी तरह का कोई काम कर रहीं होंगी। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जायरा वसीम वहां क्यों है जब वो बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं। क्या ड्रामेबाज लड़की है।

वहीं जायरा को सोशल मीडिया पर, ये वहीं लड़की है जिसने धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ी थी तो अब क्या हुआ। तो क्या वो सब लाइमलाइट पाने के लिए था, जैसे कमेंट्स किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पर जायरा वसीम का बड़ा बयान, किया ये ट्वीट

Shreya

Shreya

Next Story