×

गजब का ऑफर है भाई! अब ये शानदार कारें ले जा सकते हैं आप मात्र 3 लाख में

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। और ऐसा माना भी जाता है कि अगर आप इस मौके पर कुछ नया लेते है तो वो शुभ होता है। बहुत से लोग तो ऐसे मौके का वेट करते हैं।

Roshni Khan
Published on: 4 July 2023 2:57 PM GMT
गजब का ऑफर है भाई! अब ये शानदार कारें ले जा सकते हैं आप मात्र 3 लाख में
X

नई दिल्ली: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। और ऐसा माना भी जाता है कि अगर आप इस मौके पर कुछ नया लेते है तो वो शुभ होता है। बहुत से लोग तो ऐसे मौके का वेट करते हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन एक नई कार लेने का सोच रहे हैं लेकीन आपका बजट 3 लाख रुपए के आस-पास है तो हम आपके लिए लाएं हैं एक बेहतर ऑफर. आपके बजट में 3 ऐसी कारें शामिल हैं।

ये भी देखें:मात्र 25 हजार में शुरु करें ये बिजनेस, हो जाएंगे मालामाल

ALTO

Image result for ALTO

नई ऑल्टो अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जो सबसे पहले नए BS6 इंजन में आई है। इसमें अब एबीएस और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स जुड़ चुके हैं जिसकी वजह से इसकी कीमत बढ़ गई है। इसके 800cc इंजन को BS-6 में अपग्रेड किया है, यह इंजन 48PS की पावर और 69Nm का टॉर्क देता करता है। कार में 5 स्पीड गियर बॉक्स लगा है। नई BS6 वाली ऑल्टो 22.05 km प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार की कीमत मात्र 2.93 लाख रुपए से शुरू होती है। अपने सेगमेंट की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली और भरोसेमंद कार भी है।

कीमत: 2.93 लाख रूपए से शुरू

इंजन: 800cc

माइलेज: 22.05 kmpl

ये भी देखें:लखनऊ: विधान परिषद में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

DATSON

Image result for Datsun

एंट्री लेवल सेगमेंट में Datsun की Redi-Go ने अपनी जगह बना ली है। रेडी-गो में 800cc का इंजन लगा है जो 54bhp की पॉवर देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगा है। वही एक लीटर में रेडी-गो 25.17 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। रेडी-गो की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 2.79 लाख रूपए से शुरू होती है। कार का डिजाइन स्पोर्टी है जोकि की यूथ का टारगेट करता है। इस कार में स्पेस बढ़िया है लेकिन कुछ हिस्सों में कॉस्ट कटिंग की गयी है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

कीमत: 2.79 लाख रूपए से शुरू

इंजन: 800cc

माइलेज: 22.7 kmpl

ये भी देखें:अभी-अभी भूकंप: हिल गया भारत, घरों से निकले लोग खौफ में

KWID

Image result for KWID

हाल ही नई kwid बाजार में आ चुकी है, और इसमें कई नए बदलाव किये हैं। पहले के मुकाबले अब यह कार ज्यादा बोल्ड हो चुकी है साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें बढ़िया स्पेस मिलता है। इंजन परफॉरमेंस के मामले में भी यह एक किफायती कार साबित होती है। इस कार में 800cc वाला इंजन लगा है जो 54bhp की ताकत और 72Nm का देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगा है। एक लीटर में kwid भी 25.17 किलोमीटर की माइलेज देती है। kwid की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपए से शुरू होती है।

कीमत: 2.83 लाख रुपए से शुरू

इंजन: 800cc

माइलेज: 25.17 kmpl

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story