×

भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी: जल्द मिल सकती है 5G सुविधा, जानें और बड़ी बातें

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 4जी 2020 में भारत में वर्चस्व वाली टेक्नोलॉजी बनी हुई है। कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शंस में से 63 फीसदी 4जी हैं। 2026 तक 3जी ​के खत्म हो जाने का अनुमान है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Dec 2020 4:49 AM GMT
भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी: जल्द मिल सकती है 5G सुविधा, जानें और बड़ी बातें
X
भारत में 2026 तक होंगे 35 करोड़ 5जी कनेक्शन, दुनियाभर में यह आंकड़ा 3.5 अरब होगा

नई दिल्ली : दुनियाभर में सबसे अधिक स्मार्टफोन यूजर्स भारत में है। 4 जी टेक्नोलॉजी में वर्चस्व होने के बाद भारत 5 जी की ओर बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 2026 तक 3.5 अरब 5जी कनेक्शन होंगे, जबकि भारत में इनकी संख्या करीब 35 करोड़ होगी। एरिक्सन के नेटवर्क समाधान (दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत) के प्रमुख नितिन बंसल ने कहा कि यदि स्पेक्ट्रम नीलामी अगले साल की शुरुआत में हो गई, भारत को उसका पहला 5जी कनेक्शन 2021 में मिल सकता है।

पहला 5जी कनेक्शन 2021

भारत को उसका पहला 5जी कनेक्शन 2021 में मिल सकता है। एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, दुनियाभर में एक अरब लोग जो वैश्विक आबादी का 15 फीसदी हिस्सा हैं, उनकी 5G कवरेज तक पहुंच है।

यह पढ़ें...BJP और TMC में घमासान तेज, ममता सरकार का बंगाल में आजे से बड़ा अभियान

यूजर औसत ट्रैफिक 15.7 GB

5जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी की घोषित समयसीमा के अनुसार भारत को उसका पहला 5जी कनेक्शन 2021 में मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति माह प्रति स्मार्टफोन यूजर औसत ट्रैफिक 15.7 GB है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 4जी 2020 में भारत में वर्चस्व वाली टेक्नोलॉजी बनी हुई है। कुल मोबाइल सब्सक्रिप्शंस में से 63 फीसदी 4जी हैं। 2026 तक 3जी ​के खत्म हो जाने का अनुमान है।

यह पढ़ें...कुली नंबर 1: शूटिंग के दौरान सारा को डेविड धवन ने लगाई थी डांट, ये थी बड़ी वजह

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में भारत में स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन बढ़कर 76 करोड़ हो गए हैं। 2026 तक दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी के पास 5जी सेवाओं तक पहुंच होगी और उस समय तक 5 जी ग्राहकों की संख्या बढ़कर 3.5 अरब तक होने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रति माह प्रति स्मार्टफोन उपयोगकर्ता औसत ट्रैफिक 15.7 जीबी है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story