×

सस्ता होगा iPhone: इस मॉडल के दाम होंगे कम, जानें अभी है कितनी कीमत

आपको बता दें कि भारत दुनिया की टॉप स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग हब्स में से एक है। भारत में लगभग सारी बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन असेंबल करती हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 20 Jun 2020 11:47 AM GMT
सस्ता होगा iPhone: इस मॉडल के दाम होंगे कम, जानें अभी है कितनी कीमत
X

नई दिल्ली: iPhone को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। भारत समेत अधिकतर देशों में Apple iPhone SE 2020 की मार्केटिंग एक कॉम्पैक्ट और एफोर्डेबल iPhone के तौर पर की गई है। iPhone SE 2020 की कीमत हर देश में अलग-अलग है। जिसके तहत भारत में इसकी कीमत 42,500 रुपये रखी गई है। भारत में iPhone SE 2020 की कीमत यूएस से ज्यादा है। क्योंकि यूएस में इसकी कीमत $399 है जबकि भारत में $558। हालांकि अब इसमें कुछ बदलाव की संभावना है।

Apple iPhone SE 2020 की असेंबलिंग भारत में

एक नई रिपोर्ट से ये जानकारी मिली है कि नए iPhone SE की असेंबलिंग भारत में ही शुरू की जा सकती है। आपको बता दें कि भारत दुनिया की टॉप स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग हब्स में से एक है। भारत में लगभग सारी बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन असेंबल करती हैं। इससे काफी भारतीयों को नौकरी भी मिलती है और लोकल रूप से तैयार की गईं इन डिवासेज की कीमत भी थोड़ी कम होती है। ऐसे में जो कंपनियां फिलहाल भारत में मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर रही हैं वो भी निकट भविष्य में यहीं प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रही हैं

ये भी पढ़ें- सूर्य ग्रहणः देश में कहां कहां, कितने समय रहेगा ग्रहण, देखें यहां

ऐपल उन्हीं ब्रांड्स में से एक है। ऐपल भारत में अपने दो मैन्युफैक्चरर Foxconn और Wistron के जरिए अपने कुछ iPhone मॉडलों की असेंबलिंग भारत में करता है। Wistron ने 2019 तक देश में ओरिजनल iPhone SE की भी असेंबलिंग की है। एक रिपोर्ट मसे प्राप्त जानकारी के अनुसार Apple iPhone SE 2020 की भी असेंबलिंग भारत में की जाएगी।

असेंबलिंग शुरू होते ही कम हो सकती है कीमत

सूत्रों के मुताबिक, ऐपल ने चीन में अपने एक सप्लायर से भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर Wistron के लिए iPhone SE 2020 के कंपोनेंट्स की शिपिंग शुरू करने के लिए कहा है। लेकिन फिलहाल साफ नहीं हो पाया है कि भारत में इसकी मास असेंबलिंग कब शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बारिश की शुरुआत: यहां आज होगी झमाझम बरसात, जाएगी गर्मी और बरसेंगे बादल

जैसे ही iPhone SE 2020 की लोकल असेंबलिंग शुरू की जाएगी। पूरी संभावना है कि इसकी कीमत कम हो जाए। Apple iPhone SE 2020, A13 Bionic प्रोसेसर, 12MP सिंगल रियर कैमरे और 4.7- इंच HD डिस्प्ले के साथ आता है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story