×

जल्द भारत आ रही ये धांसू कार, खासियत जान हो जाएंगे दंग, कीमत है इतनी

अब भारत में इस कार की तुलना की बात करें तो MG Gloster की भारत में फॉर्च्यूनर और एंडेवर जैसी महंगी और बड़ी कारों से टक्कर होगी।

Aradhya Tripathi
Published on: 27 Jun 2020 5:37 PM GMT
जल्द भारत आ रही ये धांसू कार, खासियत जान हो जाएंगे दंग, कीमत है इतनी
X

नई दिल्ली: कर निर्माण की एक बड़ी कंपनी MG Motors जल्द ही भारत में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। MG Motors अगले महीने भारत में अपनी शानदार कार MG Hector Plus लांच करने जा रही है। वहीं कंपनी ये भी साफ कर चुकी है कि भारत में दीवाली से पहले MG Gloster भी लांच कर दी जाएगी। सबसे बड़ी बात कि ये भारत में MG की सबसे महंगी SUV होगी।

28-35 लाख हो सकती है कीमत

जानकारी के मुताबिक़ भारत में MG की इस SUV की कीमत 28 लाख से 35 लाख के बीच हो सकती है। आपको बता दें कि MG Gloster को ऑटो एक्सपो में 2020 में पेश किया जा चुका है। अब इस कार को पहली भारत में टेस्टिंग के दौरान सड़क पर दौड़ भरते देखा गया है। अब भारत में इस कार की तुलना की बात करें तो MG Gloster की भारत में फॉर्च्यूनर और एंडेवर जैसी महंगी और बड़ी कारों से टक्कर होगी। ये कारें भारत में अपनी धाक जमा चुकी हैं। अब अगर बात करें MG Gloster के लुक की। तो इसका लुक वाकई में काफी धांसू है।

ये भी पढ़ें- UP Board Reasult: मेधावियों की लॉटरी, सरकार बनाएगी सड़क, सपा देगी लैपटाॅप

एमजी ग्लॉस्टर का लुक मैक्सस डी90 की तरह ही है। यह काफी बोल्ड और मस्क्युलर दिखती है। एसयूवी के फ्रंट में हेवी क्रोम स्लेट्स के साथ बड़ी ग्रिल और एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिए गए हैं। बोनट पर बोल्ड लाइन्स और बंपर के दोनों तरफ क्रोम-बेजल्स के साथ दी गई फॉगलैम्प हाउसिंग इसके मस्क्युलर लुक और बढ़ाते हैं। एमजी की इस एसयूवी में बोल्ड अलॉय वील्ज और एलईडी टेललैम्प दिए गए हैं। यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी एसयूवी में से एक है। इसकी लंबाई 5005 mm, चौड़ाई 1932 mm और ऊंचाई 1875 mm है।

जल्द ही आ रही है 6 सीटर Hector

कंपनी MG Gloster से पहले एक और धमाका करने की तयारी में है। कंपनी जल्द ही Hector का 6 सीटर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। गौरतलब है कि अभी हेक्टर 5 सीट वाली एसयूवी है। यह 4 वेरियंट- स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। इनमें स्टाइल हेक्टर का बेस वेरियंट, जबकि शार्प टॉप वेरियंट है। एसयूवी के फ्रंट में स्लीक क्रोम सराउंडिंग्स के साथ ब्लैक ग्रिल दी गई है, जो इसके लुक को शानदार बनाती है।

ये भी पढ़ें- दवाइयों के नाम पर बड़ा खेल: ट्रक में छुपा रखा था ये, STF ने देखा तो उड़ गए होश

इसका फ्रंट नए तरीके से डिजाइन किया गया है। हेक्टर के हेडलैम्प बंपर में लगे हैं और डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) ठीक ऊपर दी गई हैं। साइड से एसयूवी काफी भारी दिखती है। पीछे की तरफ से यह काफी कर्व दिखती है और शानदार विंड स्क्रीन रियर लुक को बेहतरीन बनाती है। स्पॉइलर के नीचे ग्लॉस-ब्लैक प्लास्टिक पिलर से इसका रियर और साइड लुक और शानदार हो जाता है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story